Verification: eefe237ed2c24d7f

नारनौंद: कापड़ो गांव के पास बाइक सवार दोस्तों पर कार सवार युवकों ने किया हमला

0 minutes, 4 seconds Read

Narnaund: Bike-riding friends attacked by youths in Kapro village

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 हरियाणा न्यूज टूडे : नारनौंद उपमंडल के गांव कापड़ों में खेत से आ रहे दो दोस्तों पर गाड़ी में सवार युवकों ने हमला करने की कोशिश की। दोनों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान उनका मोटरसाइकिल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Narnaund News: कापड़ो गांव में खेत से आ रहे दो दोस्तों पर हमला, मौके से भागकर बचाई जान, मामला दर्ज

गांव कापड़ों निवासी मनीष ने बताया कि वो खेती बाड़ी का काम करता हैं। दो अगस्त को मैं और मेरा दोस्त सचिन अपनी मोटरसाइकिल जिसका नंबर टेम्प्रेरी हैं पर सवार होकर अपने खेत से घर आ रहे थे जब हम दोनों गांव कापड़ो में सीता के मकान के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से एक गाड़ी एक्सयूवी  जिसका रंग काला था। गाड़ी चालक ने मेरे मोटरसाइकिल के सामने आकर ब्रेक मार दिए। जिसके कारण मैने अपनी मोटरसाइकिल को रोक लिया जो की गाड़ी रुकते ही गाड़ी से तीन युवक नीचे उतरे जो अपने हाथो में लाठी डंडे व फरसे लिए हुए थे। जिनको देखकर डर के मारे हम दोनों मोटरसाइकिल वही पर छोड़कर भाग गए। ( Hansi News Today )

उन्होंने जान से मारने की धमकी दी व मेरी मोटरसाइकिल को लाठी डंडो से तोड़ दिया। बाद में वहां पर आकर सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें कृष्ण, साहिल उर्फ धौला व सोमबीर और कृष्ण के भाई का लड़का व दो अन्य युवक देखकर उनकी पहचान की हैं।हैं जो मैंने अपने तौर पर पूरी तसल्ली करने के बाद इन सब के खिलाफ पुलिस चौकी खेडी चौपटा में शिकायत दे दी हैं। इन सब के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer