---Advertisement---

HBN News : हिसार में बस से उतारकर युवक पर लाठी डंडों से हमला, बस में सीट को लेकर झगड़ा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
HBN News : हिसार में बस से उतारकर युवक पर लाठी डंडों से हमला, बस में सीट को लेकर झगड़ा
---Advertisement---
 Hisar youth was taken off the bus and attacked with sticks

HBN News Hisar : हिसार से कनोह जाने वाली बस में दो युवकों में बस की सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया तो दूसरे युवक ने अपने गांव में पहुंचने पर दूसरे युवक पर लठ से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जिले के गांव कनोह निवासी रोहित पूनियां ने बताया कि वो अपने गांव जाने के लिए बस में बैठा हुआ था कि वहां पर किरमारा निवासी अमन भी बस में सवार हो गया और बस की सीट पर बैठने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जब बस किरमारा गांव पहुंची तो पहले से ही अमन के दोस्त वहां पर मौजूद थे जिन्होंने बस के रूकते ही उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

इस दौरान बस में उसका दोस्त कनोह निवासी अंकित ने बीच बचाव करते हुए उसे बड़ी मुश्कील से उनके चुंगल से छुड़वाया और उपचार के लिए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। रोहित पूनियां ने आरोप लगाते हुए बताया कि किरमारा गांव में अमन, लाखा, विकास, सुमित, पंकज और राजकुमार ने बस से उतारकर उस पर हमला कर उसे चोट मारी है। अग्रोहा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer