Verification: eefe237ed2c24d7f

सुंदर ब्रांच नहर में 15 दिन पानी छोड़ने की मांग: किसानों ने सौंपा ज्ञापन, पानी नहीं छोड़ा तो लेंगे बड़ा फैसला

0 minutes, 6 seconds Read

 Demand to release water in Sundar Branch Canal for 15 days

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे, नारनौंद : किसानों ने अपने खेतों में धान की फसल की रोपाई की हुई है पानी की कमी के कारण धान की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है क्योंकि सुंदर ब्रांच नहर अधिकतर बंद ही रहती है। पिछले दिनों किसानों ने इस समस्या को लेकर जाम भी लगाया था।

 

नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो वह बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होंगे किसान 

Hansi News Today : शुक्रवार को गांव बास, मुंढाल, सीसर, खरबला के सैकड़ों किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि जल्द ही नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो वह बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होंगे।मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन शमशेर मोर पहुंचे उन्होंने नहरी विभाग के अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही ग्रामीणों की मांग को पूरा कर दिया जाएगा।

 

 

सुंदर ब्रांच नहर से नारनौंद, तोशाम, बवानी खेड़ा हल्के के करीब 75 गांव के किसान निर्भर

किसान हरदीप मोर, सुल्तान सिंह, अमित, हरिओम, जयपाल, राजेश, सज्जन सिंह, नवीन, पुनीत, राम मेहर, वीरेंद्र आदि ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में धान की फसल की रोपाई की हुई है और फसल में पानी न होने कारण सूखने की कगार पर पहुंच गई है। सुंदर ब्रांच नहर से नारनौंद, तोशाम, बवानी खेड़ा हल्के के करीब 75 गांव के किसान निर्भर हैं। इसी नहर के उनका जीवन यापन हो रहा हैं। ( Narnaund News Today )

नहर में पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं

पिछले काफी समय से नहर में पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही हैं। बार बार इसको बंद कर दिया जाता हैं। इसी समस्या को लेकर करीब एक सप्ताह पहले सड़क पर जाम भी लगाया था। उस समय नहरी विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि आगे से पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी लेकिन दो दिन बाद ही स्थिति बदल गई ओर नहर को बंद कर दिया गया। खेतों में फसल सूख रही है।

 

नहरी विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत दी गई है ओर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है कि इस नहर में लगातार 15 दिनों तक पानी की आपूर्ति की जाए अगर हमारी समस्या का जल्दी समाधान नहीं हुआ तो दोबारा से फिर सड़क जाम कर दी जाएगी। जिसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी।

 

मार्केट कमेटी की चेयरमैन शमशेर मोर ने बताया कि विभाग के एक्सईएन से बातचीत की गई है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा वहीं ग्रामीणों के साथ सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी से भी मुलाकात करने का समय मांगा गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer