Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार पुलिस ने चोरी की बाइक सहित चोर दबोचा: 4 वाहन चोरी की वारदातें कबूली, आपराधिक रिकार्ड आया सामने

0 minutes, 3 seconds Read

Hisar Bike Chori Case update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार: बस स्टैंड चौकी हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की चार वारदातें कबूली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। पुलिस आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि चोरी की अन्य वारदातों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

हिसार में मोटरसाइकिल सहित काबू


Hisar News Today : पुलिस चौकी बस अड्डा से ASI नवीन कुमार ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ ऋषि नगर क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत ऋषि नगर, सेक्टर-33 नाका रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी करण पुत्र राजकुमार निवासी श्यामलाल नगर, हिसार को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। जांच के दौरान उक्त मोटरसाइकिल चोरीशुदा पाई गई।

मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें कबूल


Hisar Police द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बस अड्डा पार्किंग से दो मोटरसाइकिल तथा अर्बन एस्टेट क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदातों को कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की चारों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा तथा पुलिस रिमांड लेकर चोरी की अन्य वारदातों, उसके साथियों एवं चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer