राष्ट्रव्यापी देशभक्ति से ओतप्रोत अभियान हर घर तिरंगा की गूंज एक बार फिर से रेवाड़ी जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गुंजायमान हो रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों व महिलाओं में अपने घर पर तिरंगा फहराने का जुनून उत्साहपूर्वक देखने को मिल रहा है। साथ ही विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से रेवाड़ी जिला की युवा शक्ति आमजन को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भागीदार बनाने के लिए प्रेरित कर रही है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान में रेवाड़ी जिला अपनी उल्लेखनीय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन करने के साथ-साथ हर घर तिरंगा यात्राएं निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर बाइक रैली भी आयोजित की जा रही है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा रेवाड़ी जिला में हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के निजी व सरकारी विद्यालयों में जन जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें प्रतिदिन जिला के विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान को समर्पित गतिविधियों का आयोजन करते हुए अभियान में शिक्षा विभाग अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है, जिसमें बच्चे व शिक्षकगण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
डीसी ने बताया कि इस अभियान के तहत तिरंगा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के सहयोग से ‘तिरंगा बाइक रैली/तिरंगा साइकिल रैली’ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा ई-रिक्शा रैली का भी आयोजन किया जाएगा। डीसी ने बताया कि अभियान के तहत सरकारी भवनों में तिरंगा लाईटनिंग प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।गांवों में निकाली जा रही हर घर तिरंगा जनजागरूता रैलियां
हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी एवं डीडीपीओ नरेंद्र सारवान ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर के विभिन्न गांवों में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। गांव जीवड़ा, लाला, नांगल पठानी, पहराजवास, खेड़ा आलमपुर, सुमा खेड़ा, कतोपुरी बुजुर्ग, मालियाकी, चौकी नंबर-1, नांगलिया रणमोख, सैदपुर, पातुहेड़ा, कालरावास, बिडावास, धरचाना, बनीपुर, रायपुर, नांगल शहबाजपुर, खेड़ा मुरार, रसियावास, ईब्राहिमपुर, जयसिंह पुर खेड़ा, नांगल उगरा, मोहम्मदपुर, चांदूवास, छुरियावास, कालूवास, बासदूधा, मामडिय़ा ठेठर, हर्जीपुर, गोठड़ा टप्पा खोरी, धामलावास, राजपुरा, कोलाना, खालेटा, खोल, बालधन कलां, लिसान, शादीपुर, बव्वा सहित जिला के अन्य गांवों में भी तिरंगा रैली व बाईक रैली आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
—————–Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ पर मिलकर गर्व से फहराएं हर घर तिरंगा
-प्रदर्शनी के माध्यम से ले राष्ट्र प्रथम का संदेश- डीसी
-हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेवाड़ी में चार स्थानों पर लगाई गई प्रदर्शनी
Rewari ki Taaja Khabar : रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी रेवाड़ी जिला में 17 अगस्त 2026 तक चार स्थानों पर लगाई गई है।
-सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ रहे युवा
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लघु सचिवालय रेवाड़ी में प्रदर्शनी के साथ विशेष सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया हैं। यहां आम नागरिक इन सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर अभियान में भागीदारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेल्फी प्वाइंट पर यहां युवा और आमजन तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं द्वारा सेल्फी लेकर इन तस्वीरों को सामाजिक माध्यमों पर साझा किया जा रहा है। इससे अन्य लोगों को भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। युवा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर भी अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
————
जिला में आज बाल भवन से निकाली जाएगी तिरंगा रैली
-बाइक, ई रिक्शा और हाथों में झंडों के साथ देशभक्ति के नारों से गुंजायमान होगा रेवाड़ी
-एडीसी राहुल मोदी ने बैठक कर तिरंगा रैली के सफल आयोजन को लेकर दिए दिशा-निर्देश
Latest News Rewari :
डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बाल भवन से तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली बाइक, ई रिक्शा और हाथों में झंडों के साथ देशभक्ति के नारों से हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा का संदेश देगी। तिरंगा रैली की तैयारियों को लेकर एडीसी राहुल मोदी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीसी राहुल मोदी ने आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीएसपी संजीव कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीएसओ मनोज कुमार, जिला युवा अधिकारी सुमित कुमार, डिप्टी डीईओ अरविंद व कोच चरण सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।













