Verification: eefe237ed2c24d7f

सात करोड़ की लागत से बनेगा बॉयज महाविद्यालय का नया भवन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

0 minutes, 1 second Read


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया शिलान्यास


हरियाणा न्यूज टूडे। क्षेत्र में शिक्षा और विकास को नई गति देते हुए विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को करीब 7 करोड़ की लागत से बनने वाले बॉयज महाविद्यालय के नए भवन का विधिवत शिलान्यास किया। महाविद्यालय का यह भवन क्षेत्र की कई वर्षों से लंबित और बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे अब विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयासों से पूरा कराया गया है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने और भवन निर्माण का रास्ता साफ होने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयासों की सराहना की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

35 लाख रुपए की लागत से सड़क और 10 लाख रुपए की लागत से बनाई गई मंदिर-जोहड़ चारदीवारी का किया उद्घाटन

Rewari News Today: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने करीब 35 लाख रुपए की लागत से तैयार सड़क का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही 10 लाख रुपए की लागत से मंदिर-जोहड़ की चारदीवारी के कार्य का भी उद्घाटन किया। इस प्रकार एक ही दिन में शिक्षा, सड़क और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विकास कार्य क्षेत्र को समर्पित किए गए।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। वर्षों से लंबित जनहित की मांगों को पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। महाविद्यालय भवन की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से जिस दिन का इंतजार था, वह अब आया है। नया भवन तैयार होने के बाद क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए और बेहतर वातावरण व सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर जिला पार्षद सरोज मेहरा, धनीराम मेहरा, मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, सतदेव, जय भगवान सरपंच, डॉ. जयप्रकाश, नरेश पूर्व सरपंच, अमृत सरपंच, ओमप्रकाश सरपंच, संजीव ठेकेदार, राजवीर सरपंच, दीपक मंगला, जयराज सरावरी, डीएम यादव, नरेश, अमित, प्रदीप, रविंद्र, रामफल, सतीश प्रधान तथा बिजेंद्र डहीना सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

रेवाड़ी में निकाली तिरंगा यात्रा,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer