Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी में प्रथम जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, इन स्कूलों के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा

0 minutes, 3 seconds Read

Latest Hansi News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति, हरियाणवी संस्कृति व भारतीय परंपराओं की दिखेगी झलक
हरियाणा न्यूज टूडे हांसी जिला बनने के बाद आयोजित होने वाले प्रथम जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को राजकीय महाविद्यालय हांसी के परिसर में पूरे हर्षोल्लास, गरिमापूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया जाएगा। समारोह को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय के सभागार में एसडीएम राजेश खोथ की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टीमों का चयन किया गया।


Hansi News: एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि हांसी जिले का यह पहला जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह है, इसलिए कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति, देशभक्ति की भावना और विद्यार्थियों की प्रतिभा का विशेष समावेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह में प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे तथा विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलेगा।


इन शिक्षण संस्थानों की सांस्कृतिक टीमें देंगी प्रस्तुतियां
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए एसकेडीवीएम हांसी, मानवती आर्या स्कूल हांसी, बीबीबीपीएस हांसी, एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल हांसी तथा हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसी की टीमों का चयन किया गया है। इन टीमों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


 बैंड के साथ होगा मार्च एवं सामूहिक पीटी प्रदर्शन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसकेडीवीएम हांसी का पायलट बैंड विशेष आकर्षण रहेगा। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी मास पीटी  में भी भाग लेंगे।
मास पीटी में राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसी, श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल हांसी, गुरु तेग बहादुर स्कूल हांसी, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसी, मानवती आर्या कन्या हाई स्कूल हांसी, श्री काली देवी विद्या मंदिर हांसी, एसडी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसी, बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल हांसी, एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल हांसी, आरपीएस पब्लिक स्कूल गढ़ी तथा सीडीएस इंटरनेशनल स्कूल मुंडहल के विद्यार्थी भाग लेंगे।


परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व स्काउट्स करेंगे प्रतिभागिता
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भव्य परेड का आयोजन भी किया जाएगा। परेड में विभिन्न प्लाटून शामिल होंगी। इनमें हांसी पुलिस की पुरुष एवं महिला पुलिस फोर्स, होमगार्ड के अलावा एनसीसी सीनियर डिवीजन, राजकीय पीजी कॉलेज हांसी; एनसीसी जूनियर विंग, एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल हांसी; एनसीसी जूनियर विंग, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसी; एसपीसी, पीएमश्री जीएसएसएस माशूदपुर तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां शामिल रहेंगी।


हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स में बीबीबीपीएस एवं हैप्पी पब्लिक स्कूल हांसी के विद्यार्थी प्रतिभागिता करेंगे।
एसडीएम राजेश खोथ ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यार्थी एवं प्रतिभागी स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा के अनुरूप अनुशासन एवं उत्साह के साथ तैयारियां पूरी करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।


उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और देशभक्ति का प्रतीक है। हांसी जिला बनने के बाद पहली बार आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों और विभिन्न विभागों द्वारा मिलकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।


इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी  महेंद्र श्योराण, प्राचार्य दलबीर सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, प्रो बंता सिंह जांगड़ा, प्रो किशनपाल, एईओ कुलदीप मलिक , राजीव कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer