Verification: eefe237ed2c24d7f

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

0 minutes, 3 seconds Read

जेएलएन नहर से पानीपत के व्यक्ति का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Rohtak News Today: रोहतक में पानीपत के व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। रोहतक शहर की जेएलएन नहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rohtak JLN Canal News

पुलिस के अनुसार, शव बहते हुए रोहतक की सीमा में पहुंचा था। सूचना मिलने पर सीन ऑफ क्राइम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तथा शव का सूक्ष्म निरीक्षण किया।


आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान
Haryana News Today: प्राथमिक जांच के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान 58 वर्षीय गुरविंद्र सिंह जुनेजा के रूप में हुई है। वह पानीपत के मॉडल टाउन का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और पानीपत पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

 

आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही पुलिस
प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer