Verification: eefe237ed2c24d7f

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

0 minutes, 3 seconds Read

Fatehabad Bighad Dananath Murder Case

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हरियाणा न्यूज टूडे। फतेहाबाद जिले के बीघड़ गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किए गए जानलेवा हमला कर हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।‌

 

जानलेवा हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत


Fatehabad News Today: थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को गांव बीघड़ निवासी दानानाथ तथा भिवानी जिले के गांव जमालपुर निवासी करण के साथ मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया, जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया। इसके बाद दानानाथ को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

लोहे के कापों व डंडों से हमला
मृतक की पत्नी रविना के बयान के अनुसार, विजयनाथ की दानानाथ के साथ करीब एक वर्ष पहले लड़ाई हुई थी, जिसका बाद में आपसी भाईचारे में समझौता हो गया था। इसी रंजिश के चलते विजयनाथ अपने साथियों के साथ दानानाथ के घर में घुसा और उस पर तथा उसके भाई करण पर लोहे के कापों व डंडों से हमला कर दिया। हमले में दानानाथ गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में मुकदमा संख्या 314 दिनांक 07.08.2026, धारा 103(2), 333 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। काबू किए गए आरोपी की पहचान विजयनाथ पुत्र चंदन नाथ निवासी पन्नीवाला मोटा, जिला सिरसा, हाल निवासी सिरसी, जिला भिवानी के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।


पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer