Verification: eefe237ed2c24d7f

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

0 minutes, 3 seconds Read

Fatehabad tohana drug taskar women arrest

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे, फतेहाबाद। सदर थाना टोहाना पुलिस की पुलिस चौकी कुलां की टीम ने नन्हेड़ी गांव में छापेमारी कर एक महिला नशा तस्कर को हेरोइन चिट्टा सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया और नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ करने में लगी हुई है।

नन्हेड़ी गांव में नशा तस्करी का कारोबार


Tohana News Today: सदर थाना टोहाना प्रभारी निरीक्षक साधु राम ने बताया कि पुलिस चौकी कुलां की टीम गांव जाबताखेड़ा बस अड्डे पर गश्त एवं अपराध जांच के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव नन्हेड़ी निवासी बिन्द्र नशीला पदार्थ बेचने का काम करती है और अपने घर के आसपास हेरोइन बेचने की फिराक में है।

 

महिला नशा तस्कर के कब्जे से 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक पारदर्शी पाउच में हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ का पाउच सहित वजन 6.30 ग्राम पाया गया। पुलिस द्वारा नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार की गई महिला नशा तस्कर की पहचान बिन्द्र पत्नी बलवीर सिंह निवासी नन्हेड़ी, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।


इस संबंध में सदर थाना टोहाना में मुकदमा संख्या 153 दिनांक 08.08.2026, धारा 21-B/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच एवं कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer