Verification: eefe237ed2c24d7f

Paradise Hotel: पैराडाईज होटल कर्मचारी पर हमला, हिसार से एक काबू

0 minutes, 9 seconds Read

Staff member attacked at Paradise Hotel, Fatehabad News    

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Paradise Hotel Fatehabad News: पैराडाईज होटल में होटल कर्मचारी के साथ मारपीट, तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए हिसार से फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं पैराडाईज होटल कर्मचारी पर हमला करने के अन्य आरोपी अब तक भी पुलिस की तरफ से बाहर हैं। अन्य आरोपियों के ठिकानों के बारे में फतेहाबाद बस अड्डा चौकी पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपों से पूछताछ करने में लगी हुई है। जबकि Paradise Hotel Fatehabad मारपीट मामले के तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। ‌

 

पैराडाईज होटल में तोड़फोड़, कर्मचारी से मारपीट मामले में एक ओर आरोपी काबू 


फतेहाबाद बस अड्डा पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई सुमित ने बताया कि हिसार के सदलपुर निवासी कुलदीप पुत्र सुरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 01/02 जून की रात कुछ युवकों ने पैराडाईज होटल, सिरसा रोड़ फतेहाबाद ( Paradise Hotel Fatehabad) में उसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा होटल में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। आरोपियों ने फतेहाबाद होटल का सीसीटीवी डीवीआर भी साथ ले जाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था। इस घटना में शिकायतकर्ता को गंभीर चोटें आई थीं।

 

 

फतेहाबाद होटल में कर्मचारी पर हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार   


शिकायत के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में मुकदमा संख्या 242 दिनांक 02.06.2026, धारा 115(2), 118(1), 190, 191(2), 109(1), 126(2), 324(5), 333, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। Paradise Hotel मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने फतेहाबाद होटल में मारपीट मामले में हिसार के घोड़ा फार्म रोड, हरि विहार कॉलोनी (वर्तमान ऋषि नगर, हिसार) निवासी बीटू कुमार पुत्र चंद्र शेखर को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले Paradise Hotel मामले में तीन आरोपी पहले ही काबू किए जा चुके हैं।

( Fatehabad ki Taaja khabar ) नीचे दिए गई खबर को पूरा पढ़ने के लिए लाइन पर टच करें।

फतेहाबाद जमीनी विवाद में हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer