---Advertisement---

Jamini Vivad: हत्या की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटे में सुलझाया, जमीनी विवाद को लेकर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का आरोप

Follow Us
---Advertisement---

Fatehabad ratia jamini vivad me tractor chadhakar hatya   

Fatehabad Ratia jamini vivad : जमीन विवाद को लेकर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या की गुत्थी को रतिया सदर थाना पुलिस ने चंद घंटों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। रतिया पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई  करने की तैयारी में जुटी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव हुक्मांवाली हत्याकांड


थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि मानसा (पंजाब) के गांव मियां निवासी अमृतपाल कौर पत्नी सुखदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार 22 जून को विवादित जमीन पर कार्य के दौरान आरोपी पक्ष हथियारों सहित मौके पर पहुंचा और झगड़ा शुरू हो गया। ( Ratia News Today )

लोहे की रॉड, पाइप व डंडों से हमला

आरोप है कि सुखविंद्र सिंह ट्रैक्टर लेकर मौके पर आया तथा शिकायतकर्ता के भाई पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। झगड़े के दौरान लोहे की रॉड, पाइप व डंडों से हमला किया गया, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे लालांवाली निवासी परमजीत सिंह पुत्र बुध सिंह की मृत्यु हो गई तथा अमृतपाल कौर भी घायल हुईं।

 

Fatehabad Murder Case Update

Jamini Vivad: हत्या की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटे में सुलझाया, जमीनी विवाद को लेकर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का आरोप
फतेहाबाद में जमीनी विवाद को लेकर हत्या करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में बैठा हुआ। ‌


पुलिस ने शिकायत एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रतिया सदर थाना में मुकदमा संख्या 145 दिनांक 23.06.2026, धारा 190, 191(2), 115(2), 109 व 103 बीएनएस के तहत थाना सदर रतिया में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव हुक्मांवाली निवासी सुखविंद्र सिंह पुत्र बरयाम सिंह को चंद घंटों में काबू कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश एवं जांच जारी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026
बरवाला उचाना मार्ग हादसा: बनभौरी के पास ट्रैक्टर रोटावेटर की चपेट में आया बाइक सवार

बरवाला उचाना मार्ग हादसा: बनभौरी के पास ट्रैक्टर रोटावेटर की चपेट में आया बाइक सवार

August 19, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer