---Advertisement---

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर
---Advertisement---

Gangster Vinod Kana murder case update

Hisar News Today: हिसार कोर्ट में दिन दहाड़े गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस में पुलिस की जांच शुरू हो गई है। वहीं शुक्रवार को विनोद काणा के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड ने किया और प्राथमिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि विनोद काणा के शरीर में 12 गोलियां मारी गई थी। वहीं पुलिस ने घ्ज्ञटनास्थल पर दबोचे गए आरोपी राकेश को पुलिस रिमांड पर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गैंगस्टर विनोद काणा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामले में गैंगस्टर विनोद काणा उर्फ विनोद पानू को बदमाशों ने 12 गोलियां मारी थी। डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम की कारवाई करीब पांच घंटे चली। गैंगस्टर विनोद काणा की पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि दो गोलियां उसके सिर में मारी हुई पाई गई। जोकि आरपार हो चुकी थी। जबकि उसकी छाती से 6 गोलियां निकाली गई और शरीर का बारिकी से जांच की गई।

कुख्यात बदमाश विनोद काणा मर्डर केस में लोरेंस बिश्रोई गैंग की एंट्री

कुख्यात बदमाश विनोद काणा मर्डर केस में लोरेंस बिश्रोई गैंग की एंट्री
लोरेंस बिश्नोई गैंग मैसिज

हिसार कोर्ट में दिन दहाड़े गोली मारकर गैंगस्टर विनोद काणा की सरेआम हत्या कर दी गई और गोली लगने से उसका साथी रविन्द्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सोशल मीडिया पर लोरेंस बिश्रोई गैंग के हिमांशु सोनीपत व अनिल पंडित के द्वारा दावा किया जा रहा है कि ये बदमाशी की दुनिया में ज्यादा हवाबाजी कर गलत काम कर रहा था और उन्हीं के इशारे पर गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विनोद काणा मर्डर केस की जिम्मेवारी ली है। लेकिन पुलिस जांच में मिले तथ्यों और गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही व पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि विनोद काणा हत्याकांड के पीछे किस गैंग का हाथ है।

 

 

 

हिसार कोर्ट फायरिंग मामले में आप नेता ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

हिसार कोर्ट फायरिंग मामले में आप नेता ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
Aap Leader Rajender Sorkhi Post ( Facebook)

आम आदमी पार्टी के नेता राजेन्द्र सोरखी ने हिसार कोर्ट फायरिंग मामले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल $खड़े किए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक पोस्टर अपलोड किया है। जिसमें लिखा है हिसार कोर्ट क्े बार गैंगस्टर की हत्या, दिन दहाड़े 12 राउंड फायरिंग से कानून व्यवस्था पर सवाल, कोर्ट परिसर के बाहर बेखौफ बदमाश, आखिर कब सुधरेगी कानून व्यवस्था। उन्होंने लिखा है कि दिन दहाड़े कोर्ट के बाहर हत्या और ताबाताड़ फायरिंग बेहद गंभीर मामला है। कानून का डर खत्म होना प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।

 

 

 

गैंगस्टर विनोद काणा पर दर्ज मामले

हांसी जिले के नारनौंद थाना क्षेत्र के गांव थुराना के रहने वाले विनोद पानू उर्फ विनोद काणा गैंगस्टर का अपराधिक रिकार्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या प्रसाय, लूट डकैती और धमकी देने से करीब 32 संगीन मामले हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के अलग अलग थानों में दर्ज हैं। वो हाल ही मेें करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था।

 

Hisar Court Firing: हिसार कोर्ट फायरिंग मामला; अदालत ने बरी किया, दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या के तार इस गैंग से जुड़े

हिसार कोर्ट में दिन दहाड़े गोली मारकर गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या के तार उसी के गांव के अजीत गैंग से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि लोरेंस बिश्रोई गैंग गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर करवाने को लेकर सोशल मीडिया पर दावा कर रही है। लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो इसके तार अजीत गैंग से जुड़ते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। क्योंकि हाल ही के दिनों में अजीत थुराना भी जेल से बाहर आया हुआ है और उसकी विनोद काणा से काफी पुरानी दुश्मनी थी। सन 2008 के बाद से ही दोनों के बीच गैंगवार चलता आ रहा है। अजीत गैंग ने ही विनोद पानू की आंख फोड़ी थी। जिसके बाद उसे विनोद काणा के नाम से जाना जाने लगा था। इन दोनों की गैंगवार में कई लोगों की जान जा चुकी है और गांव थुराना ही नहीं बल्कि अन्य गांव व शहरों के युवा भी इनके गलत ईरादों का शिकार होकर अपना भविष्ट दांव पर लगा चुके हैं।

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस में आरोपी पुलिस रिमांड पर

हिसार अदालत में दिन दहाड़े गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया बदमाश राकेश खरड़ दिल्ली में कैब ड्राइवर है और उसके खिलाफ भी कई अपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिसार कोर्ट में फायरिंग करने वालों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया राकेश खरड़ भी शामिल था और उसने ही गैंगस्टर विनोद काणा पर सबसे ज्यादा गोलियां चलाई थी। पुलिस ने आरोपी राकेश खरड़ को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि गैंगस्टर विनोद काणा उर्फ विनोद पानू का अपराधिक रिकार्ड लंबा है। गैंगस्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने राकेश खरड़ को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों व गैंग के बारे में पुख्ता जानकारी हासिल की जाएगी।

हिसार कोर्ट में खुलेगी पुलिस चौंकी

पुलिस अधीक्षक हिसार ने बताया कि हिसार कोर्ट फायरिंग मामले के बाद बार एसोसिएशन से चर्चा की जा रही है। यहां पर मेटल डिडेक्टर मशीन लगाने के साथ साथ हिसार कोर्ट में पुलिस चौंकी खोलने पर विचार किया गया है। जल्द ही हिसार कोर्ट में पुलिस चौकी खोली जाएगी और कोर्ट के गेट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा,

हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में विवाद,

बरवाला-अग्रोहा रोड़ हादसा; ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, दो की मौत, तीन गंभीर

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Accident News: बरवाला-अग्रोहा रोड़ हादसा; ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, दो की मौत, तीन गंभीर

August 21, 2026
हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में विवाद

हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में विवाद

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
Latest News Hansi: ड्यूटी में लापरवाही; खेड़ी जालब नायब तहसीलदार सहित दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Latest News Hansi: खेड़ी जालब नायब तहसीलदार सहित दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer