---Advertisement---

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग: गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर
---Advertisement---

हिसार कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना

Live Update: हिसार के गैंगस्टर विनोद काना को हिसार कोर्ट में गोलियों से भून दिया। हमलावर बदमाश दो हवाई फायर करते हुए मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब एक दर्जन फायर किए हैं। गैंगस्टर विनोद काना थुराना पर हत्या सहित विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत कुल 31 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गैंगस्टर विनोद काना ने ही कुछ समय पहले हिसार की विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की भी हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर विनोद काना हिसार कोर्ट में पैशी पर आया हुआ था और जैसे ही वो दोपहर करीब दो बजे कोर्ट से बाहर निकलकर गेट पर पहुंचा तो हमलावर पहले से ही उसकी घात लगाए बैठे थे और उन्होंने उसे देखते ही अंधाधुध फायरिंग कर गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भून दिया।

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग: गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर
Hisar Court Firing Photo

हिसार कोर्ट में फायरिंग की आवाज सुनते ही कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने जैसे ही फायरिंग की सूचना मिली तो पूरे शहर में नाकेबंदी करके सील कर दिया गया। घटनास्थल पर सिविल लाइन थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर सबूत ईक्टठा किए जा रहे हैं। कोर्ट परिसर के गेट के पास बहुत खून बिखरा हुआ है।

विनोद पानू उर्फ काना हांसी जिले के गांव थुराना का रहने वाला है और उस पर पिछले दिनों पुलिस ने सात लाख रूपए का ईनाम भी घोषित किया था। हिसार, हांसी सहित पूरे हरियाणा में ही नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर में विनोन काना का आतंक मचा चुका है। सीआइए पुलिस टीम ने विनोद काना को सन 2017 में झज्जर से गिरफ्तार किया था और उसके साथ उसके कई अन्य साथियों को भी पुलिस ने दबौचा था।

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग: गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर
Hisar Court Firing

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer