Hisar Crime News in Hindi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कैंची से हमला कर मारपीट व अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार
Hisar Crime News: हिसार में कैंची से हमला कर मारपीट करने के मामले में हिसार शहर थाना पुलिस कार्रवाई करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को अदालत में लेने की तैयारी कर रही है ताकि इस वारदात से जुड़े अन्य सबूत इकट्ठे किया जा सके। वहीं पी.एल.ए. चौकी पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मारपीट कर कैंची से हमला
थाना शहर से उप निरीक्षक मनमोहन ने बताया कि 20 जून 2026 को विनोद कुमार पुत्र जगबीर सिंह निवासी ऋषि नगर हिसार ने शिकायत देकर बताया था कि नामजद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर कैंची से हमला किया। शिकायत और चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर में धारा 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गगन पुत्र गजेन्द्र निवासी ऋषि नगर हिसार के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि मामले में वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में पूछताछ की जा सके।
अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
पी.एल.ए. चौकी प्रभारी एएसआई अनुप ने बताया कि मुकदमा संख्या 232/2025, थाना सिविल लाइन में पीड़िता निवासी पटेल नगर की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था । जो बाद में अपहरण के सबूत पाये जाने पर धारा जोड़ी गई थी । मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ शंटी पुत्र राजकुमार निवासी संजय नगर, कैमरी रोड, हिसार को गिरफ्तार करके पेश अदालत किया जो आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है ।














