Jhajjar Bahadurgarh news in Hindi
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Bahadurgarh News : बहादुरगढ़ के रोहद-सांपला के बीच रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। रोहद स्टेशन से थोड़ा आगे 2 बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को पी.जी.आई. एम.एस. रोहतक में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की है।
मृतकों की पहचान रुड़की रोहतक निवासी 29 वर्षीय सोनिया, 9 वर्षीय देवांश और 7 वर्षीय प्राची के रूप में हुई है। बताया गया है कि सोनिया रोहद गांव की रहने वाली थी और कई वर्ष पहले उसकी शादी रुड़की निवासी बलजीत के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार सोनिया देर रात स्कूटी पर अपने बेटे देवांश और बेटी प्रांची को लेकर रोहद स्टेशन के निकट पहुंची।
यहां तीनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उधर इसकी सूचना मिलते जी.आर.पी. थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक भिजवाया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जी. आर. पी. मामले की जांच कर रही है।















