---Advertisement---

Accident: नारनौंद में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कंप्युटर सीखने घर से निकला था युवक

Follow Us
---Advertisement---


Accident News: नारनौंद में ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

दिल्ली हिसार नेशनल हाइवे पर हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली हिसार नेशनल हाइवे पर नारनौंद उपमंडल के गांव मुंढाल और सोरखी के बीच बीती रात को ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक सडक़ पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और युवक के परिजनों को देकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी नागरिक अस्पताल की मौर्चरी में रखवा दिया। ( Hansi Accident News )

पुलिस को दिए ब्यान में भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव निगाना खुर्द निवासी निरंजन ने बताया कि वो पैशे से अध्यापक है और झज्जर जिले के बाहदुरगढ़ में रहता है। वो चार भाई बहन हैं जिनमें सबसे बड़ा वो है और उससे छोटी दो बहनें व सबसे छोटा भाई विकास है। हम सभी शादी शुद्दा हैं। विकास उसके पास ही बहादुरगढ़ में रहता है और कंप्युटर सीखने की कोचिंग ले रहा है। ( Haryana Accident News Today )

 

बुधवार की शाम को करीब 5:45 पर उसका भाई विकास कंप्युटर कोचिंग लेने के लिए होण्डा साईन मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला था लेकिन रात को करीब 8 बजकर 23 मिनट पर किसी राहगिर ने उसके भाई के मोबाइल फोन से उसके पिता के पास फोन किया कि विकास का सोरखी गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है और उसे हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे तो पता चला कि आरजे10जीबी -0984 चालक की लापरवाही के कारण एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में उसके भाई विकास की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक विकास के बड़े भाई निरंजन की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके वीरवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। निरंजन ने बताया कि उसका भाई विकास यहां पर क्या करने आया था इसका उसे कुछ नहीं पता। हो सकता है कि वो हांसी के पास किसी जरुरी काम से आ रहा हो। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer