---Advertisement---

हिसार में करंट लगने से युवक की मौत, कैंप चौंक के पास हादसा, नहीं हुई मृतक की पहचान

Follow Us
---Advertisement---

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today: हिसार में करंट लगने से युवक की मौत का मामला सामने आया है गुरुवार की सुबह हिसार शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक कैंप चौंक के पास युवक का हाथ बिजली के पोल के पास पड़ी नंगी तारों को छू गया। युवक बिजली के पोल और दीवार के बीच पुतले की तरह खड़ा हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी।

हिसार शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार कैंप चौंक पर फ्लेमिंगों टूरिस्ट काम्प्लेक्स की दीवार के साथ से एक युवक गुजर रहा था की तभी जोरदार धमाका हुआ। प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि स्टील के बिजली पोल के पास बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं और नंगे पड़े हैं। जब युवक यहां से गुजर रहा था तो उसका हाथ बिजली की नंगी तारों को छू गया। युवक को संभालने का मौका नहीं मिला और वह बेजान पुतले की तरह दीवार और बिजली के पल के बीच खड़ा हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है क्योंकि हिसार से ही नहीं बल्कि गांव के इलाकों में भी बिजली के तार नीचे लटके हुए हैं और उनके ऊपर सुरक्षा कवच भी नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हाथ से की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली कट करवा कर बिजली के पल और दीवार से चिपके युवक केशव को वहां से हटाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।

अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उसने लाल कलर की बनियान पहनी हुई है। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और युवक का एक हाथ ऊपर की तरफ उठा हुआ है और उसका शव जमीन पर गिरने की बजाय सीधा खड़ा हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करंट का प्रवाह इतना तेज था कि युवक को संभालने के लिए 1 मिनट का भी समय नहीं लगा और उसकी खड़े-खड़े ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहा सहित गलियों में भी बिजली के पल और ट्रांसफार्मर पर नीचे तार लटके हुए हैं और उनके ऊपर सुरक्षा कवच भी नहीं है। इस हादसे से साबित होता है कि यह हादसा बिजली निगम के लाभ के कारण हुआ है और युवक की मौत का जिम्मेवार बिजली निगम के लापरवाह अधिकारी हैं।

जमीन से महज कुछ फीट ऊंचाई पर खुले बिजली फ्यूज, हादसे की आशंका से दहशत

हिसार शहर के कई क्षेत्रों में बिजली निगम की कथित लापरवाही लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है। बाल्मीकि हनुमान मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर पर हाई पावर फ्यूज जमीन से महज तीन से चार फुट की ऊंचाई पर खुले रूप में लगाए गए हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

12 क्वार्टर क्षेत्र के लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का लगाया आरोप, बच्चों और बेसहारा पशुओं की सुरक्षा को लेकर उठाई चिंता


हिसार के 12 क्वार्टर स्थित ढाणी किशन दत्त में बाल्मीकि हनुमान मंदिर के निकट दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के ट्रांसफार्मर पर लगे खुले हाई पावर फ्यूज स्थानीय निवासियों के लिए खतरे का कारण बने हुए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ये फ्यूज जमीन से केवल तीन से चार फुट की ऊंचाई पर लगे हुए हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले छोटे बच्चों और पशुओं, विशेषकर बेसहारा गायों के करंट की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है।


मोहल्लावासी संजय मुवाल, मुकेश सैन, प्रकाश चंद्र, राजकिरण और अशोक गुर्जर ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि निगम यदि इन फ्यूजों को लकड़ी के सुरक्षा बॉक्स से कवर कर दे तो संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। स्थानीय लोगों ने बिजली निगम से जल्द कार्रवाई करते हुए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News Hisar: झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल, पुलिस के नाम पर वसूली, चूली खुर्द से आरोपी गिरफ्तार

August 30, 2026

Auto Market Hisar: हिसार से अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, खानक का युवक पुलिस को देखकर भागा

August 30, 2026

Hisar News: अमेरिका-कनाडा वीजा और केस से बरी करवाने के नाम पर 77 लाख ठगे, पंजाब से साइबर ठग को दबोचा

August 30, 2026

Latest News Hisar: हिसार में राजपुरा के बाप-बेटे को शहर नहीं छोड़ने धमकी, फोन कॉल से डरा परिवार

August 30, 2026
Latest Hisar News: खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, न्याना-खरकड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.32 करोड़

Latest Hisar News: खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, न्याना-खरकड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 2.32 करोड़

August 29, 2026
Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

August 29, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer