---Advertisement---

Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Latest News Barwala: बरवाला में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज
---Advertisement---

Latest News Barwala Hisar Haryana

बधावड़ में करंट लगने से महिला की मौत, बिजली कर्मियों पर मामला दर्ज

Latest News Barwala: हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव बधावड़ में बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला को करंट लग गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर लापरवाही बरतने और समय रहते कारवाई ना करने वाले लापरवाह बिजली कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरवाला क्षेत्र के गांव बधावड़ निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और वो दोनों भाई अलग अलग रहते हैं। उसके घर के बारजे के पास से बिजली की लाइन गुजर रही है, जिसके तार काफी नीचे आए हुए हैं और हादसा होने का खतरा हर समय मंडराता रहता था। इसको लेकर वो ग्राम पंचायत की लेटर पेड पर दो तीन दफा बिजली निगम में शिकायत देकर इस लाइन को दुरूस्त करने या हटाने के लिए शिकायत कर चुका है। लेकिन बिजली निगम की तरफ से इस संबंध में कोई कारवाई नहीं की गई।

25 अगस्त को उसकी मां फुलपति सुबह करीब सात बजे घर से खेत में जाने के लिए निकल रही थी कि जब वो अपनी चुन्नी को ठीक करने लगी तो वो तारों की चपेट में आ गई और आग लग गई। बिजली के तारों में फंसी उसकी मां को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था और तार भी चिपके हुए थे। आसपास मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्कील से उसकी मां को बिजली की लाइन से अलग किया और उपचार को लिए करवाला के लेडी जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया।

उसकी मां की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरो ने उसे अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। लेकिन वो उसे अच्छे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बरवाला थाना पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर बिजली निगम के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बरवाला हिसार न्यूज, बरवाला न्यूज, बरवाला समाचार, बरवाला हादसा, बधावड़ हादसा, करंट लगने से मौत, हिसार न्यूज, हिसार समाचार, हिसार क्राइम न्यूज, अपराध समाचार, बरवाला करंट लगने से मौत, बिजली निगम की लापरवाही, बधावड़ गांव की खबर, ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज टूडे,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव की युवती लापता, दोस्त का फोन बंद, परिजनों ने जताया शक

August 28, 2026

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026
Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer