Latest News in Hindi, Rohtak hotel girl murder
रोहतक होटल में युवती की हत्या कर प्रेमी फरार
हरियाणा के रोहतक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रोहतक होटल में शादीशुदा युवती की गला घोंट कर हत्या कर उसका बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने भी फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक के होटल में युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पहुंचा। दोनों ने फेक आईडी जमा करवा कर होटल में कमरा बुक किया। होटल कर्मचारियों के मुताबिक युवक दोपहर करीब 2 बजे कम से जाने की बात कह कर होटल से चला गया लेकिन लौटकर वापस नहीं आया। जब देर शाम तक भी युवक वापस होटल में नहीं आया तो होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने मास्टर की से दरवाजा खुला तो बेड पर लड़की का शव पड़ा हुआ था।

होटल कर्मचारियों के मुताबिक उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक के शव के पास टूटी हुई चूड़ियां पड़ी थी और उसकी चुन्नी से घला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें एक आईडी कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान रोहतक जिले के गांव खेड़ी साघ निवासी रूबी के रूप में हुई। जबकि युवक भी उसी के गांव का रहने वाला नीरज बताया जा रहा है।
होटल कर्मचारियों के मुताबिक दोपहर को बॉयफ्रेंड होटल कर्मचारियों को यह कहकर बाहर चला गया कि कुछ थोड़ी देर में आता हूं, लेकिन वह शाम तक नहीं लौटा। इसके बाद शाम करीब छह बजे होटल कर्मचारियों ने रूम खोल कर देखा तो बेड पर युवती की लाश पड़ी थी। उसका चुन्नी से गला घोंटा गया था। कमरे में कंडोम का पैकेट और टूटी चूड़ियां पड़ी मिलीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस उसके बॉयफ्रेंड का पता लगा ही रही थी कि जानकारी मिली कि उसने भी सुसाइड का प्रयास किया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। युवती इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रही थी।
मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीय रूबी के रूप में हुई। रूबी अपने मायके गांव खेड़ी साध में थी, जहां से सुबह 8 बजे वह डी-पार्क स्थिति इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट जाने के लिए निकली थीं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुर्ह है।












