हरियाणा में अपराधियों के बेखौफ होने पर आप नेता का निशाना
हरियाणा न्यूज टूडे: हरियाणा में अपराधी बेखौफ दिखाई पड़ रहे हैं जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब को अपराध मुक्त बनाने का झूठा सपना दिखाकर वहां पर भाजपा की सरकार लाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उक्त शब्द आप नेता राजेंद्र सोरखी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा में बढ़ते अपराध पर आप नेता राजेंद्र सोरखी का बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हरियाणा में अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि आए दिन हत्या, लूट, डकैती और अन्य बड़ी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। अपराधियों के शरण लेने के ठिकाने भी भाजपा शासित राज्य ही हैं। पिछले 10 दिनों में पांच लोगों की हत्या हो चुकी है और सरकार इस पर कोई ठोस एक्शन नहीं ले रही। जबकि अकेले ही कर में ही पिछले 20 दिनों में तीन लोगों का सरेआम मर्डर किया जा चुका है।
पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के दावे पर आप नेता का पलटवार
आप नेता राजेंद्र सोरखी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री आए दिन पंजाब में जाकर जनसभाई करके पंजाब को अपराध मुक्त बनाने का सपना दिखा रहे हैं जबकि हरियाणा में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल रहा है और ऐसे में यहां की बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा से आए दिन अवैध हथियार बरामद होने की खबरें आ रही है ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी भारी मात्रा में अवैध हथियार हरियाणा में कहां से आ रहे हैं।
हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल?
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की बात बोलने हैं। लेकिन वो पहले हरियाणा के अंदर से अपराध को जड़ से खत्म करके साबित करें। तब जाकर वह दूसरे प्रदेशों में अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था की दुहाई दे सकते हैं। वहीं हरियाणा में आए दिन बड़ी-बड़ी नशे की खेत पकड़ी जा रही है और मुख्यमंत्री पंजाब को नक्शा मुक्त बनाने का सपना दिखाकर पंजाब में भाजपा की सरकार लाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पंजाब की जनता समझदार है और सब जानती है कि केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकारों तक केवल कुछ लोगों की ही चलती है और प्रदेश का मुख्यमंत्री तो एक कठपुतली है।










