Hisar Crime News Drug dealer arrested in Barwala police
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Hisar Crime News: हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरवाला में नशे का सौदागर गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले ही बरवाला में एक युवक नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया था। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह नशे का असली सौदागर नहीं बल्कि कोई और है। पुलिस पूछताछ के दौरान मिले सबूत के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशे के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है।
10 किलो गांजा बरामदगी मामले में सप्लायर गिरफ्तार
बरवाला पुलिस ने 10 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में असल सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिथुन पुत्र सूर्या निवासी मिर्जापुर रोड, हिसार के रूप में हुई है।
थाना बरवाला से ASI मांगे राम ने बताया कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 को CIA बरवाला पुलिस टीम ने आरोपी राहुल पुत्र दीप सिंह निवासी प्रशान्त कॉलोनी को 10 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था। मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल ने बताया था कि उक्त गांजा उसे मिथुन पुत्र सूर्या निवासी मिर्जापुर रोड, हिसार ने उपलब्ध करवाया था।
नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का प्रयास
जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी मिथुन की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गांजा सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके।













