Narnaund Private school complaint in Hansi News Today
हांसी में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान निजी स्कूल का मुद्दा गरमा गया। पीड़ित ने जिला उपयुक्त से गुहार लगाते हुए निजी स्कूल संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिला उपायुक्त ने निजी स्कूलों की जांच करने के आदेश दिए दिए। इस शिकायत के बाद निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निजी स्कूलों द्वारा एसएलसी नहीं देने की शिकायत पर जांच के निर्देश
समाधान शिविर में हांसी शहर निवासी कृष्णा देवी ने निजी स्कूल द्वारा उनके बच्चों की एसएलसी (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट) नहीं दिए जाने की समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। इसी प्रकार बुडाना गांव निवासी सोमवती ने भी अपने बच्चों की एसएलसी से संबंधित समस्या प्रस्तुत की।
उपायुक्त ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों मामलों की तत्काल जांच की जाए तथा तथ्यों की पड़ताल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

हांसी जिला उपायुक्त राहुल नरवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से अध्ययन करते हुए उसका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीवरेज के होल की मरम्मत के साथ शहर में अन्य स्थानों की भी होगी जांच
शिव कॉलोनी, हांसी निवासी एक नागरिक ने सीवरेज लाइन में बने होल की मरम्मत करवाने संबंधी शिकायत रखी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत का तुरंत समाधान करवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर में जहां कहीं भी सीवरेज लाइनों अथवा मेनहोल की मरम्मत की आवश्यकता है, वहां आवश्यक कार्रवाई तत्काल की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और दुर्घटना की संभावना को भी समाप्त किया जा सके।
दुकान में आग लगने से हुए नुकसान की रिपोर्ट 27 अगस्त तक मांगी
ढाणी राजू गांव निवासी सुभाष ने बताया कि वह सब्जी की दुकान चलाता था, लेकिन दुकान में आग लगने के कारण उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।
उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक कर्मचारी की ड्यूटी निर्धारित की और निर्देश दिए कि पूरे मामले की जांच कर 27 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
40 हजार रुपये के बिजली बिल की जांच के निर्देश
खरबला गांव निवासी सतीश कुमार ने शिकायत रखते हुए बताया कि उनके घर का बिजली बिल करीब 40 हजार रुपये आया है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त राहुल नरवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच करने तथा बिल की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने हांसी समाधान शिविर में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा में करवाएं और संबंधित शिकायतकर्ता को भी कार्रवाई से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि नागरिकों को राहत दिलाना है।
समाधान शिविर में नायब तहसीलदार सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाबा राम रहीम पर भाजपा सरकार मेहरबान, 17वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख










