---Advertisement---

बाबा राम रहीम 17वीं बार आया जेल से बाहर, शाही काफिले के साथ सुनारिया जेल से पहुंचे शाह सतनाम जी धाम

Follow Us
---Advertisement---

Baba Ram Rahim came out of Rohtak sunariya jail for 17th time

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम सिंह आए जेल से बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर आ गया है। मंगलवार की सुबह करीब 6:05 पर पूर्वोत्तर की सुनारिया जेल से अपने शाही काफिले के साथ निकले और सिरसा स्थित शाह सतनाम सिंह धाम पहुंचे। अपने सतगुरु के बाहर आने की खुशी से उनके अनुयायियों में खुशी का माहौल छा गया।

डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम इस बार 17वीं बार जेल से बाहर आए

25 अगस्त 2017 को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने साध्वी यौनशोषण, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड में सजा सुनाई थी। इन दिनों वह रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम इस बार 17वीं बार जेल से बाहर आए हैं। अब तक उन्हें 17 बार पैरोल-फरलो मिल चुकी है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह का जन्मदिन

अगस्त के महीने में ही 15 अगस्त को बाबा राम रहीम का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार हरियाणा के सिरसा स्थित आश्रम के अलावा डेरा सच्चा सौदा के पंजाब राजस्थान यूपी दिल्ली सहित विदेशों में भी उनके अनुयायियों ने उनका जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के श्रृद्धालु अपने सतगुरु के जन्मदिन उसके अवसर पर पौधारोपण अभियान भी चला कर कीर्तिमान स्थापित करते हैं।

बाबा राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली

इस बार डेरा प्रमुख अपने जन्म दिवस के अवसर पर जेल से बाहर नहीं आ पाए और जन्मदिन के 10 दिन बाद वह जेल से बाहर आए हैं। इस बार उन्हें 21 दिन की पैरोल मिली है और वह 23 सितंबर को आयोजित होने वाले गद्दी निशनी दिवस के अवसर पर भी अपने अनुयायियों के बीच नहीं रह पाएंगे। उससे पहले ही उन्हें जेल लौटना होगा। इससे पहले वह करीब दो महीने पहले ही अपने फरलो परोल पूरी करके जेल गए थे।

शाह सतनाम सिंह जी महाराज का जन्म दिवस 25 जनवरी

डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम अक्सर जेल से जनवरी, अप्रैल, अगस्त और नवंबर के महीने में ही बाहर आते रहे हैं। क्योंकि जनवरी महीने में डेरा सच्चा सौदा के दूसरे पातशाही शाह सतनाम सिंह जी महाराज का जन्म दिवस 25 जनवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस दिन देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचते हैं। वही अप्रैल के महीने में डेरा सच्चा सौदा की स्थापना जी महाराज ने की थी और इसी महीने में डेरा प्रमुख राम रहीम ने जाम ए इन्सां पिलाने की शुरुआत की थी।

डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक साईं शाह मस्ताना जी महाराज का जन्मदिन

इसके अलावा अगस्त के महीने में खुद बाबा राम रहीम का जन्मदिन 15 अगस्त को मनाया जाता है। वहीं नवंबर में कार्तिक की पूर्णिमा को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक साईं शाह मस्ताना जी महाराज का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

गौरतलब है कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने बाबा राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में मिले सबूत के अभाव के कारण बरी कर दिया था लेकिन पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में या चिक दायर कर हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी हुई है। वहीं कुछ दिन पूर्व ही डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड में भी बाबा राम रहीम को हाई कोर्ट से राहत मिली थी और उन्हें इस हत्याकांड में भी सीबीआई अदालत के फैसले को हाई कोर्ट ने बदलते हुए बाबा राम रहीम को बरी कर दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer