---Advertisement---

Narnaund News: नारनौंद में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे; शिक्षा मंत्री ने डीसी को लिखा पत्र – प्रदीप ढांडा 

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Narnaund News: नारनौंद में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे; शिक्षा मंत्री ने डीसी को लिखा पत्र - प्रदीप ढांडा 
---Advertisement---

CCTV cameras to be installed in Narnaund News   

Narnaund News: नारनौंद शहर में पिछले काफी दिनों से चोरियों की वारदातों को लेकर व्यापार मंडल सहित दुकानदार भी इन पर लगाम लगाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं किसी को लेकर व्यापार मंडल के प्रधान प्रदीप ढांडा ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिलकर सीसीटीवी कैमरे लगाने की गुहार लगाई तो शिक्षा मंत्री ने उनकी छाती पर ही एप्लीकेशन रखकर जिला उपायुक्त को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लिख दिया। सभी व्यापारियों को शिक्षा मंत्री का यह अंदाज खूब पसंद आया।
 शहर में पिछले काफी दिनों से चोरी की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है पिछले दिनों दुकानदारों के साथ मारपीट भी की गई थी। बार-बार सुरक्षा को लेकर सवाल या निशान उठाई जा रहे थे तो व्यापारियों ने फैसला किया कि शहर में अलग-अलग जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए ताकि जो भी घटना हो वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाए इसी समस्या को लेकर व्यापार मंडल के प्रधान प्रदीप ढांडा के नेतृत्व में व्यापारी और दुकानदार शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा  से मिले और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की गुहार लगाई।
शिक्षा मंत्री ने तुरंत ही व्यापार मंडल के प्रधान की छाती पर ही  एप्लीकेशन रखकर जिला उपायुक्त को जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लिख दिया। अब व्यापारी जिला उपायुक्त से मिलकर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की लिखित में शिकायत देंगे। शिक्षा मंत्री के इस अंदाज को देखकर सभी व्यापारी उनके कायल हो गए और सभी ने कहा कि मंत्री हो तो ऐसा। पुलिस प्रशासन से भी कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापारियों का सहयोग दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer