Rakhi Garhi to get road constructed from Hisar to Jind
नारनौंद : हिसार से जींद वाया राखीगढ़ी सड़क मार्ग को बनवाने के लिए राखीगढ़ी में धरना शुरू कर दिया गया है। लोगों ने कहा कि जब तक सरकारी सड़क मार्ग को बनाने की घोषणा नहीं करती जब तक धरना जारी रहेगा।
सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर चावला ने कहा कि लिंक रोड मसुदपुर लोहारी राधो मंडी राखी गढ़ी सड़क मार्ग जोड़ने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्ट और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौद रैली में की गई थी। सरकार द्वारा टैक्निकल और प्रशासनिक स्वीकृति लोक निर्माण सड़क एवं भवन हरियाणा सरकार ने पत्र क्रमांक 9/77/2019-3B&R(w) 21- जनवरी 2019 को 33 करोड़ 68 लाख रुपए हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई थी।
निदेशक लैंड रिकार्ड पंचकूला ने अपने पत्र क्रमांक DlR/EB/2025/13316 के माध्यम से 16 अक्टूबर 2025 को किसानों और भूमि मालिकों की सहमति से ई भूमि पोटल पर भी फीड हो चुकी थी फिर भी सरकार ने भूमि अधिग्रहण मालिको को मुआवजा नहीं दिया। जिस कारण लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू नहीं किया।
जबकि हिसार से मसुदपुर तक और जींद से राखी गढ़ी तक लोक निर्माण सड़क एवं भवन शाखा हांसी ने सड़क कई वर्षों तैयार है। जिस कारण हिसार से जींद वाया लिंक रोड मसुदपुर लोहारी राधो मंडी राखीगढ़ी सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। राखी गढ़ी और जींद हवाई मार्ग से सीधा जुड़ जाएगा। हिसार से जींद आने जाने वालो को 40 किलोमीटर सफ़र कम होगा तेल ईंधन भी कम खर्च होगा।
राखी गढ़ी में सिंधु सभ्यता का विकास होगा। पिछले दिनों इस सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर सरकार ने इस परियोजना को ही बंद करने की घोषणा कर दी और इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस अवसर पर सुरजभान, दयानंद, उज्जा राम, मास्टर बलबीर सिंह, कुशल चंद, जगदीश जाखड़, संदीप कुमार, राम किशन सैनी, जयपाल, कृष्ण, प्रमोद, शिवपाल मिल्क पुर सतबीर राजेश श्योराण सुरेंद्र विकास दर्शन कुमार अजमेर आदि मौजूद थे।











