---Advertisement---

गैंगस्टर विनोद काणा हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, हिसार कोर्ट फायरिंग मामले में खुलासा

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Court Firing, Gangster Vinod kana murder case update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गैंगस्टर विनोद काणा हत्याकांड के पीछे गांव का ही गैंगवार

Hisar News Today : हिसार में हांसी के गैंगस्टर विनोद काना हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिसार कोर्ट फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस की टीम रविवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। घटनास्थल पर पकड़े गए आरोपों से पुलिस की टीमें लगातार पूछताछ करने में मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि विनोद काणा हत्याकांड के पीछे गांव का ही गैंगवार शामिल था।

गैंगस्टर हत्याकांड में खुलासा, अजीत थुराना ने उपलब्ध करवाए हथियार

हिसार कोर्ट पार्किंग एरिया में दिनदहाड़े गोली मारकर गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ विनोद काणा की हत्या करने के मामले में हिसार पुलिस की टीम में लगातार आरोपियों के संभावित ठेका में हमारी कर रही है। इस मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर दिया है और गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान गांव गढ़ी निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने अजय के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।

 

वहीं गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर भाग रहे एक बदमाश को घटनास्थल पर दबोच लिया था। उसकी पहचान गांव खरड़ निवासी राकेश के रूप में हुई थी और उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ और गिरफ्तार दूसरे आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस के साथ सामने आया कि गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ विनोद काणा की हत्या करने के लिए इन दोनों बदमाशों को गांव थुराना के गैंगस्टर अजीत थुराना में हथियार उपलब्ध करवाए थे।


बदमाश राकेश खरड़ की पुलिस रिमांड अवधि सोमवार को खत्म हो रही है और उसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं इस मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी अजय को भी पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की अलग-अलग टीमें गैंगस्टर अजीत थुराना सहित अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर‌ छापेमारी कर रही है।

 

गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर भाग रहे बदमाश को पकड़ने के दौरान गांव सुल्तानपुर के रविंद्र को भी गोली लग गई थी जिसे उपचार के लिए हिसार के सपरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी अजय का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आ रहा है। पुलिस की टीम में लगातार खंगाल रही है कि अजय किन-किन वारदातों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ किन-किन पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं।

गौरतलब है कि 5 साल पहले हिसार के गांव बधावड़ में हत्या के मामले में हिसार कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काना को बरी कर दिया था‌। इसको लेकर गैंगस्टर के गुर्गों में खुशी का माहौल था। वीरवार के दोपहर करीब 2 बजे गैंगस्टर विनोद काणा अपने 10-12 साथियों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर हिसार कोर्ट पहुंचा था कि कोर्ट के गेट के पास पहले से ही खड़े बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध कानून फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ विनोद काणा को 12 गोली लगी थी जिनमें से दो गोली उसके सर से बरामद की गई जबकि 6 गोली उसकी छाती में पाई गई।

 

गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ विनोद काणा हांसी जिले के गांव थुराना का रहने वाला था और वह  गांव के ही अखाड़े में दांव पेंच सीखने के लिए जाता था। इसी दौरान सन 2008 में उसकी गांव के ही पहलवान अजीत थुराना के साथ विवाद हो गया। दोनों के बीच खेलते समय हुआ विवाद इस समय बाद गैंगवार में बदल गया और दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। गांव के ही दो गुटों में हुई गैंगवार की घटनाओं के दौरान उनके कई साथियों की मौत हो चुकी है जबकि गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ विनोद काणा की आंख छोड़ने का आरोपी गांव के ही दूसरे गैंगस्टर अजीत थुराना लगा था।

 

करीब 10-12 साल पहले नारनौंद थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी मनदीप कुमार की टीम ने गांव में छापेमारी की थी। इस दौरान सामने आया था कि गांव से शुरू हुआ विवाद के बाद जन्मे गैंगस्टरों के तार दूर-दूर तक फैले हुए हैं। गांव में उनके ठिकानों पर पुलिस न पहुंच पाए और पुलिस के पहुंचने से पहले वह अपने ठिकाने आसानी से बदलने इसके लिए उन्होंने गांव के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे। पुलिस की छापेमारी से पूरे गांव में हड़कंप मच गया था लेकिन गांव के आम लोगों ने राहत की सांस ली थी।

 

गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया था कि गांव के गैंगवार के चक्कर में उनके बच्चों का भविष्य खराब होने के कगार पर पहुंच गया है। क्योंकि गैंगस्टर उनके बच्चों को अपने गैंग में शामिल करने के लिए तरह-तरह के ऑफर दे रहे हैं। अक्सर बच्चे ना समझी के कारण इनके जाल में फंस जाते हैं जिसके कारण उनके परिवार का जीवन नरक से भी बद्तर हो जाता है और उनके माता-पिता सहित अन्य परिवार के सदस्य पल-पल मारते रहते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer