Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Latest Hisar Crime News in Hindi: हिसार पुलिस ने चोरी के अलग-अलग मामलों में पांच चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिनमें हिसार शहर से मोटरसाइकिल चोरी, मोटरसाइकिल के बैग से सामान चोरी, मोबाइल फोन चोरी और सरकारी राशन चोरी की घटनाएं शामिल है।
मोटरसाइकिल के बैग से सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हिसार में मोटरसाइकिल के बैग से सामान चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव बालसमंद, हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सामान भी बरामद किया है।
मामले में दीपक पुत्र बाबूलाल, निवासी वार्ड नंबर 15, महाबीर कॉलोनी, हिसार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह AC व फ्रिज रिपेयरिंग का काम करता है। दिनांक 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल Hero HF Deluxe नंबर HR20AL-8325 घर के सामने खड़ी की थी। कुछ समय बाद मोटरसाइकिल के बैग को चेक करने पर उसमें रखा करीम रंग का हैंड बैग गायब मिला।

मोटरसाइकिल के बैग में एक वैक्यूम पंप, फ्लेयर नट का बॉक्स तथा करीब 20 मीटर एक्सटेंशन तार रखा हुआ था। शिकायतकर्ता ने घर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल के बैग से सामान चोरी करके ले जाता हुआ दिखाई दिया। शिकायत के आधार पर चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने CCTV फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान कर मोहित पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव बालसमंद को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर वैक्यूम पंप, फ्लेयर नट बॉक्स व करीब 20 मीटर एक्सटेंशन तार सहित चोरीशुदा सामान बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पर पहले भी चोरी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।
मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
एचटीएम थाना क्षेत्र के घर से तीन मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी रिशु पुत्र राजू, निवासी गली नंबर 13, सूर्यनगर, हाल निवासी गली नंबर 7, शिव कॉलोनी, हिसार को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है तथा चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किया जा चुका है।
थाना एचटीएम में दिनांक 20 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता ब्रजेश गुप्ता पुत्र सत्यदेव शाह, निवासी गली नंबर 8, शिव कॉलोनी, हिसार ने शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उसके तथा उसके पड़ोसी के घर से तीन मोबाइल फोन, जिनमें दो वीवो और एक सैमसंग मोबाइल शामिल हैं, चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर थाना एचटीएम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक राजकुमार ने CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य विश्वसनीय स्रोतों की सहायता से वारदात में संलिप्त आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मामले में पहले आरोपी सोनू पुत्र अशोका मत, निवासी सी-ब्लॉक, मकान नंबर 36, नहर कॉलोनी, हिसार को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी रिशु पुत्र राजू को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी रिशु से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। मामले में बरामदगी एवं आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
सरकारी राशन की चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
बालसमंध चौकी पुलिस ने सरकारी राशन की चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन उर्फ मोनू पुत्र सतबीर, निवासी न्यौली कलां तथा सन्दीप उर्फ सोमबीर पुत्र धर्मपाल, निवासी न्यौली खुर्द के रूप में हुई है। चौकी ईन्चार्ज राजबाला ने बताया कि इस संबंध में शिकायतकर्ता सुरेन्द्र कुमार पुत्र बब्बर सिंह, निवासी गांव गोरेखी, थाना सदर हिसार की शिकायत पर मुकदमा थाना सदर हिसार दर्ज कर जांच शुरु की गई।

शिकायत के अनुसार गांव गोरेखी स्थित राशन डिपो पर सरकारी राशन के गेहूं के कट्टे उतारे जा रहे थे। राशन की सप्लाई लेकर आई EICHER गाड़ी नंबर HR-45B-7868 से गेहूं के कट्टे उतारने के दौरान चालक सन्दीप तथा लेबर मोहन सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से सरकारी राशन के 2 कट्टे गेहूं, वजन करीब 100 किलोग्राम, चोरी कर लिए गए तथा उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। शिकायत प्राप्त होने पर चौकी बालसमंध पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की गई।
HC कुलदीप, चौकी बालसमंध द्वारा मामले में घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच के दौरान दोनों आरोपियों मोहन उर्फ मोनू तथा सन्दीप उर्फ सोमबीर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी किए गए 2 कट्टे गेहूं बरामद किए गए, जिन्हें नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को जिला जेल हिसार भेज दिया गया है।
आजाद नगर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भाटला गांव से चोर गिरफ्तार
आजाद नगर हिसार से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी सकीम पुत्र सलीम, निवासी गांव भाटला को गिरफ्तार किया है। मामले में चोरीशुदा मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है।

आजाद नगर में दिनांक 30 जून 2026 को सुनील कुमार पुत्र सोमनाथ, निवासी तुलसी विहार, मकान नंबर 06, गली नंबर 04, आजाद नगर, हिसार ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर HR20AF5109 उसके घर के सामने से चोरी हो गई है। शिकायत पर थाना आजाद नगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान थाना आजाद नगर मुख्य सिपाही जगदीप ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी सकीम पुत्र सलीम, निवासी गांव भाटला को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में चोरीशुदा मोटरसाइकिल पहले ही बरामद की जा चुकी है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।









