Gangster Vinod kana murder case/ Hisar kot firing news update
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Hisar Breaking News: हिसार कोर्ट फायरिंग मामले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हत्या के मामले में कोर्ट ने गैंगस्टर विनोद काना को बड़ी कर दिया लेकिन अदालत के गेट से बाहर निकलने से पहले ही विरोधी गैंग ने विनोद काना को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस मामले में विनोद पानू उर्फ विनोद काना गैंग से जुड़े लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। इस दौरान कोर्ट फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हिसार कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े 14 राउंड फायरिंग होने से पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। हिसार शहर में दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग की वजह से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है। काफी लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि हरियाणा में गुंडागर्दी इस धर्म तक पहुंच गई है कि कोर्ट परिसर में भी व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। इससे पहले हिसार कोर्ट परिसर में पुलिस की चौकी होती थी और आने जाने वाले लोगों की चेकिंग के बाद ही कोर्ट परिसर में अंदर जाने की परमिशन मिलती थी। लेकिन कुछ समय पहले यहां से पुलिस चौकी को उठा दिया जिसके बाद यहां पर सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक 5 साल पहले हुई हत्या के मामले में गैंगस्टर विनोद काना और उसकी गैंग का नाम आया था। इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और विनोद पानू उर्फ विनोद काना अपने साथियों के साथ कोर्ट में पैसे भुगताने के लिए आया था। हत्या के मामले में कोर्ट ने गैंगस्टर विनोद काना को बरी कर दिया। लेकिन उसे क्या पता था कि कोर्ट परिसर के बाहर मौत उसका इंतजार कर रही है।
वह अपने साथियों के साथ खुशी मनाते हुए वीरवार की दोपहर करीब 2:50 पर जैसे ही कोर्ट परिसर के गेट से बाहर निकाला और पार्किंग के पास पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे दुश्मनों ने उस पर ताबा तोड़ फायरिंग कर दी। विरोधी गैंग की तरफ से कोर्ट परिसर में 14 राउंड फायरिंग किए गए दिन में से करीब 10 गोलियां गैंगस्टर विनोद काना सहित उसके पास मौजूद अन्य लोगों को लग गई।

गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भून कर बदमाश भाग रहे थे कि इसी दौरान एक बदमाश गाड़ी के पास जाकर सड़क पर गिर गया और विनोद काना गैंग से जुड़े उसके साथियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। बदमाश ने तिल मिलाते हुए पकड़ रहे लोगों पर भी फायरिंग की जिससे एक गोली दो युवकों को लग गई और वह भी घायल हो गए । लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और बदमाश को दबोचे रखा।
बताया जा रहा है कि गुरुवार के दोपहर को गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ विनोद काणा अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर हिसार कोर्ट में पहुंचा था। जब वह कोर्ट के गेट पर पहुंचे तो वहां पर पहले ही बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ विनोद काणा सहित सुल्तानपुर निवासी रविंदर और भिवानी जिले के गांव मंडोली निवासी योगेश गोली लगने से जमीन पर गिर गए। वही हमलावर बदमाश अपने दुश्मन की हत्या कर मौके से भागने लगे। लेकिन गैंगस्टर के साथियों ने उनमें से एक बदमाश को घटनास्थल पर ही दबोच लिया। लेकिन पार्किंग की तरफ भाग रहे बदमाश ने बचने के लिए एक बार फिर फायरिंग की जो गैंगस्टर विनोद कान्हा के एक और साथी की जांघ में जा लगी।

उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले बदमाश को कर दिया और अपने घायल साथी को भी गैंगस्टर विनोद काना के साथ उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद गैंगस्टर विनोद काना को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके घायल साथी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया और उसका उपचार शुरू कर दिया। गैंगस्टर विनोद काना के साथियों द्वारा पकड़े गए बदमाश के पास पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं।
हिसार कोर्ट के बाहर हुई फायरिंग की पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी अलग-अलग वीडियो अब सामने आ रही है और लोग भी सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं। गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ विनोद काना हांसी जिले के गांव थुराना का रहने वाला है और उसने बदमाशी की दुनिया में गांव से ही कदम रखा था। गांव में हुए विवाद के बाद उसके ही साथी उसके दुश्मन बन गए और बिट्टू गैंग और विनोद काना गैंग धीरे-धीरे हरियाणा में पांव पसारती गई।

हिसार कोर्ट फायरिंग मामले की सूचना मिलते ही हिसार पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत हिसार के एएसपी मयंक मुदगिल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं कोर्ट परिसर में फायरिंग के बाद फॉरेंसिक टीम भी वहां पर पहुंच गई जिसे घटना सबसे गोलियों की खोल सहित अन्य सबूत इकट्ठा किए।
हिसार कोर्ट परिसर में फायरिंग के बाद बार एसोसिएशन ने भी अपना वर्क सस्पेंड कर दिया और कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े सवाल खड़े कर दिए। हिसार बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बाजिया ने कहा कि हिसार में गैंगवार की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं लेकिन दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग कर हत्या करने का मामला पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। क्योंकि पुलिस प्रशासन बार-बार कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को हाई लेवल पर टाइट रखने का दावा करती है। लेकिन आज कोर्ट परिसर में हुए इस घटनाक्रम से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फैलियर साबित हुई है।

बार एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि सबको पता था कि हिसार कोर्ट में आज गैंगस्टर की पेशी है और दूसरी गैंग के भी बदमाश कोर्ट में आएंगे। ऐसे में हिसार पुलिस की सुरक्षा एजेंसी क्या कर रही थी। जिस समय पूरा घटनाक्रम हुआ उसे समय पुलिस का कोई भी कर्मचारी आसपास दिखाई नहीं पड़ रहा था। इससे पहले भी हरियाणा के चरखी दादरी और भिवानी कोर्ट में फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन पुलिस ने उनसे कोई सबक नहीं लिया बल्कि हिसार कोर्ट से पुलिस चौकी को ही हटाकर गैंगवार को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने बताया कि हिसार कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वह पुलिस अधीक्षक से दो बार मिल चुके हैं और हिसार कोर्ट परिसर में दोबारा से पुलिस चौकी खोलने के लिए मांग कर चुके हैं। क्योंकि हिसार कोर्ट में हर रोज हजारों लोग आते हैं जिनमें से गैंगस्टर, आम पब्लिक, वकील, जज भी शामिल है। लेकिन हिसार पुलिस अधीक्षक की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया और ना ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।
हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जैन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हिसार कोर्ट फायरिंग मामले में गैंगस्टर विनोद काना की मौत हो गई है। उस पर हत्या, हत्या प्रयास, लूट डकैती सहित करीब 31 मामले अलग-अलग पुलिस थानों में अपराधिक धाराओं के तहत दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया है और उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। हिसार कोर्ट फायरिंग मामले में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं पकड़े गए बदमाश से पुलिस की टीम में लगातार पूछताछ कर उसके साथियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
हिसार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैंगस्टर विनोद काना की हत्या किस रंजिश में की गई है पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। उसकी हत्या के पीछे गांव का ही गैंगवार है या कोई और गैंग गैंगस्टर की हत्या का कारण है।
गौरतलब है कि 24 जनवरी 2017 को हिसार के पुष्प परिसर में मौजूद प्रॉपर्टी डीलर बिट्टू शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बिट्टू शर्मा हिसार की विधायक सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा का भतीजा था। बिट्टू शर्मा की हत्या का आरोप गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ विनोद काणा और काणा गैंग पर लगा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गैंगस्टर विनोद काणा गैंग का आतंक हांसी हिसार में ही नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर सहित पूरे हरियाणा में था। पिछले दिनों उसे झज्जर के भडावास गांव के पास सीआईए पुलिस ने दबोच लिया था और उसे समय उसे पर 7 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। इस दौरान उसके साथ मोस्ट वांटेड पैरोल जंपर अपराधी धीरपाल रेडवास भी पकड़ा गया था।










