---Advertisement---

Hansi News: हांसी चोरी का खुलासा, बास पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News: Gadhi village chori case

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News: हांसी चोरी का खुलासा करते हुए बास थाना पुलिस ने दो चोरों को वारदात के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी किए गए सामान सहित चोरी की वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। 

बास थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी सुरेंद्र ने शिकायत में बताया था कि दिनांक 18.08.2026 को गांव गढ़ी स्थित उसके प्लॉट की बैठक से चोर इन्वर्टर, पानी की मोटर, ड्रिल मशीन व तार का बंडल चोरी करके ले गए थे।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच
चोरी की सूचना मिलते ही सोरखी चौंकी पुलिस ने बास थाना में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ संदिग्धों की तलाश की गई। पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ी तो  वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।

जांच के दौरान दो आरोपी काबू
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल पुत्र राज कुमार निवासी जगदीश कॉलोनी हांसी, हाल राम सिंह कॉलोनी हांसी तथा चांद पुत्र अनिल निवासी राम सिंह कॉलोनी हांसी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में खुली चोरी की वारदात की कड़ी
पूछताछ के दौरान आरोपियों से चोरी की वारदात के संबंध में जानकारी हासिल हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

चोरी किया गया सामान भी बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए इन्वर्टर, पानी की मोटर, ड्रिल मशीन तथा तार का बंडल बरामद किया। बरामद सामान की शिकायतकर्ता से पहचान करवाई गई, जिसे उसने अपना चोरी हुआ सामान बताया।

आरोपियों को अदालत में किया पेश
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer