---Advertisement---

Hansi Accident News घिराय गांव के पास हादसा; अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

Follow Us
---Advertisement---

Hansi Accident News

हरियाणा न्यूज टूडे: हांसी जिले के घिराय गांव में सड़क  हादसा हो गया। अज्ञात वाहन चालक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह ICU में वेंटिलेटर पर बताया जा रहा है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को दिए बयान में घिराय निवासी विक्रम पुत्र अजमेर सिंह ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा हुआ है और नर्सिंग कोर्स करने के बाद हिसार के गुलाटी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर नौकरी करता है।

विक्रम के अनुसार 14 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:45 बजे वह अपने सगे चाचा के लड़के राहुल पुत्र रामबीर के साथ घिराये से खरखड़ी की तरफ पैदल घूमने के लिए जा रहा था। राहुल सड़क की तरफ चल रहा था, जबकि विक्रम उसके बाईं तरफ अपनी साइड में चल रहा था।

निर्मल बुरा एकेडमी के पास हुआ हादसा

विक्रम ने बताया कि जब वे दोनों निर्मल बुरा एकेडमी, घिराय के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से एक अज्ञात वाहन आया। आरोप है कि वाहन चालक ने गाड़ी को तेज गति, गफलत और लापरवाही से चलाते हुए दोनों युवकों को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से विक्रम सड़क के कच्चे हिस्से में जा गिरा, जबकि राहुल सड़क के किनारे बनी नाली में जा गिरा। हादसे के बाद दोनों कुछ समय के लिए बेहोश हो गए।

विक्रम के मुताबिक होश आने पर उसने राहगीरों की मदद से राहुल को उठाया और सर्वोदय अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया। विक्रम को अपेक्षाकृत कम चोटें लगी होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।

राहुल की हालत गंभीर, ICU में चल रहा इलाज

परिजनों के अनुसार हादसे में घायल राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सर्वोदय अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है और वह वेंटिलेटर पर रखा गया है।

 

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

विक्रम ने पुलिस से शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य माध्यमों से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News Hansi: हांसी में लाखों के जेवरात चोरी, देवरानी पर शक, पुलिस जांच में होगा खुलासा

August 19, 2026
Hansi Crime News: नारनौंद में गाली देने से मना करने पर मां बेटे पर हमला, बाजार बंद कर दुकानदारों ने दी चेतावनी

Hansi Crime News: नारनौंद में गाली देने से मना करने पर मां बेटे पर हमला, बाजार बंद कर दुकानदारों ने दी चेतावनी

August 19, 2026
Hansi News : हैचरी निर्माण को लेकर ग्रामीणों ग्रामीणों की चेतावनी, निर्माण कार्य नहीं रोका तो ग्रामीण उठाएंगें बड़ा कदम

Hansi News : हैचरी निर्माण को लेकर ग्रामीणों ग्रामीणों की चेतावनी, निर्माण कार्य नहीं रोका तो ग्रामीण उठाएंगें बड़ा कदम

August 19, 2026

Narnaund Police Contact Number: थाना नारनौंद के SHO, मुंशी और लैंडलाइन व मोबाइल नंबर जारी, जानिए पूरी जानकारी

August 19, 2026
Hansi News: नारनौंद में नपा कर्मचारियों ने निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

Hansi News: नारनौंद में नपा कर्मचारियों ने निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

August 18, 2026

Narnaund News: नारनौंद में अस्पताल से महिला लापता, लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला

August 16, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer