Latest News Hansi Crime
Latest News Hansi: हांसी जिले के गांव सीसर से लाखों जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने जेवरात चोरी करने का अपने ही देवरानी पर जताया हैं। बास थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जेवरात चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नारनौंद उपमंडल के गांव सीसर निवासी एक महिला ने अपने घर से करीब 7.47 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब होने की शिकायत पुलिस को दी है। महिला ने अपने ही परिवार की देवरानी पर घर से जेवरात निकाल ले जाने का शक जताया है। हालांकि शिकायत के मजमून से मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता राकेश देवी पत्नी अमीर सिंह निवासी सीसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर से उसके आभूषण करीब दो महीने से गायब हैं। शुरुआत में उसे लगा कि उसने जेवरात कहीं रखकर भूल गई है। इसके बाद उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की और परिवार व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की।
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसे शक है कि उसकी देवरानी सरोज रानी पत्नी सर्वेर निवासी सीसर, जो उसके घर आती-जाती थी, उसी दौरान उसके जेवरात निकालकर ले गई। राकेश देवी के अनुसार उसने परिवार और रिश्तेदारों के बीच इस संबंध में काफी पूछताछ की, लेकिन संबंधित महिला ने जेवरात अपने पास होने से इनकार किया।
ये जेवरात गायब होने का दावा
शिकायत के अनुसार गायब हुए आभूषणों में एक सोने का मंगलसूत्र, करीब दो तोले का सोने का लॉकेट, दो बड़ी सोने की अंगूठियां, एक जेंट्स सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के झुमके, चांदी की दो कंडियां, चांदी के 10 सिक्के, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी का मंगलसूत्र और चांदी का हार शामिल हैं।
महिला ने इन सभी आभूषणों की कुल कीमत करीब 7 लाख 47 हजार 500 रुपये बताई है।
राकेश देवी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर उसके जेवरात बरामद करवाने की मांग की है। शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने स्तर पर पूरी तसल्ली करने के बाद पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची है।
पुलिस जांच के बाद साफ होगी स्थिति
शिकायत के आधार पर मामला फिलहाल संदिग्ध प्रतीत का लग रहा है। ऐसे में बास थाना पुलिस द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच, आभूषणों के गायब होने की परिस्थितियों और संबंधित लोगों से पूछताछ के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।











