---Advertisement---

बरवाला उचाना मार्ग हादसा: बनभौरी के पास ट्रैक्टर रोटावेटर की चपेट में आया बाइक सवार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
बरवाला उचाना मार्ग हादसा: बनभौरी के पास ट्रैक्टर रोटावेटर की चपेट में आया बाइक सवार
---Advertisement---

Barwaka Uchana Road Accident News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जिले के बरवाला उचाना मार्ग पर हादसा हो गया। गांव बनभौरी के पास एक ट्रैक्टर रोटावेटर की चपेट में बाइक सवार युवक आ गया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जींद जिले के गांव सेढ़ा माजरा निवासी सुमेर ने बरवाला थाना पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि 17 अगस्त को वो हिसार जिले के गांव ढाड में अपने मामा के घर आया हुआ था। शाम को करीब साढ़े सात बजे जब वो अपने गांव जा रहा था कि बरवाला उचाना मार्ग पर बनभौरी संदलाना के पास पहुंचा तो एक ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर जुड़ा हुआ था। ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सामने से आया और अचानक मोड़ दिया। जिससे रोटावेटर उसकी बाइक से टकरा गया। जिसके कारण वह सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया।

सुमेर ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान उसका दोस्त अभिषेक वहां पर पहुंचा और उसे उपचार के लिए सर्वेश अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना कर घायल सुमेर के ब्यान दर्ज कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer