---Advertisement---

Morning News in Hindi: सुबह की ताजा खबरें, रोजगार समाचार,देश प्रदेश की 15 बड़ी अपडेट

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Morning News: कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने वाली एक महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद उसे बलात्कार और धमकियां मिल रही हैं।

इस मामले का जिक्र शुक्रवार को महिला के वकील ने सीजेआई सूर्यकांत के समक्ष किया । जिन्होंने सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े अन्य मामलों के साथ उनकी याचिका को 18 अगस्त, मंगलवार को सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेआई के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि बलात्कार और अपहरण की धमकियों के साथ-साथ लगातार हो रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए इस मामले में “तत्काल कार्रवाई” की जरूरत है।

हरियाणा सरकार का बिजली सुधारीकरण पर विशेष जोर!

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में प्रदेश की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने हेतु बिजली निगमों के लिए 26161 ट्रांसफार्मर्स की खरीद को हरी झंडी दी गई।

इसके साथ ही प्रदेश में कार्यरत लाइनमैन व सहायक लाइनमैनों की सुरक्षा के लिए 5000 से 7500 की संख्या में टी एंड पी किट की खरीद को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

झारखंड भर्ती परीक्षा पर बड़ा फैसला!

CM हेमंत सोरेन ने TDPL Recruitment Agency द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच मामले में CID और ED जांच के निर्देश दिए हैं। TDPL की परीक्षाओं और परिणामों पर भी सरकार ने कार्रवाई की है।

BIG BREAKING NEWS | झारखंड

TDPL से कराई गई सभी परीक्षाएँ और जारी परिणाम रद्द!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लेते हुए TDPL के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाओं एवं प्रकाशित परिणामों को रद्द करने की घोषणा की है।

साथ ही भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

युवाओं के हित में बड़ा फैसला — अब निष्पक्ष जांच और पारदर्शी भर्ती की उम्मीद!

स्कूल की हालत जांचने से डर गई भाजपा, लगाया प्रतिबंध

Rajsthan Breaking News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब मीडिया की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में छुट्टी के दिन रविवार को आदेश जारी किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश में मीडिया सहित किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। मीडिया द्वारा स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार का फोटो लेने, वीडियो बनाने के साथ इंटरव्यू लेने और लाइव स्ट्रीम करने पर रोक लगा दी गई है। इस आदेश को लेकर मीडिया की स्वतंत्रता और स्कूलों में पारदर्शिता से जुड़े सवाल भी उठने लगे हैं।

भिवानी के गांव जुई में एक मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, पाजामे में निकली अवैध MTP किट मिली। मेडिकल स्टोर से नौ अवैध MTP किट मिली।पुलिस भी मौके पर l जांच जारी l

टीम में एमपीटीपी एवं पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ अन्नू चौधरी, ड्रग कंट्रोलर डॉ सुरेंद्र कुमार, हैल्थ इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद, असिस्टेंट प्रवीन कुमार और ड्राईवर कृष्ण कुमार शामिल।

रोहतक में फंदे पर लटकी मिली महिला: झगड़े के बाद 9 महीने मायके में रही, दो दिन पहले ससुराल आई; पिता बोले- मारकर लटकाई

सरकारी नौकरी भर्ती अपडेट ( Government Job Update)

अंतिम तिथि का इंतजार ना करें। संपूर्ण जानकारी लिंक से देखें।

1️⃣ Chittaranjan Locomotive Works, Chittaranjan
🔹 पद: Group C, Group D
🔹 योग्यता: Matric, 10+2, Graduate Pass
🔹 आयु: 18–25 वर्ष
🔹 अंतिम तिथि: 20-08-2026

2️⃣ Rail Wheel Factory, Bangalore
🔹 पद: Group C, Group D
🔹 योग्यता: Matric, 10+2, ITI Pass
🔹 आयु: 18–25 वर्ष
🔹 अंतिम तिथि: 24-08-2026

3️⃣ DGQA, Ministry of Defence, Secunderabad
🔹 पद: Technician
🔹 योग्यता: Matric with ITI
🔹 आयु: 18–27 वर्ष
🔹 अंतिम तिथि: 28-08-2026

4️⃣ Indian Airforce, Airforce Station, Tezpur
🔹 पद: Lower Division Clerk
🔹 योग्यता: 10+2 Pass
🔹 आयु: 18–25 वर्ष
🔹 अंतिम तिथि: 30-08-2026

5️⃣ ASC Centre, Bangalore
🔹 पद: Fireman, MTS, Cook, Cleaner, Tradesman Mate, Driver & Other
🔹 योग्यता: Matric Pass
🔹 आयु: 18–25 वर्ष
🔹 अंतिम तिथि: 04-09-2026

6️⃣ Civil Court, Khunti
🔹 पद: Peon, Driver, Daftari
🔹 योग्यता: Matric Pass
🔹 आयु: 18–35 वर्ष
🔹 अंतिम तिथि: 10-09-2026

📌 नोट: आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का Notification जरूर पढ़ें और पात्रता, आयु सीमा तथा आवेदन प्रक्रिया की पुष्टि करें।

📣 आज के जरूरी ADMIT CARD Download अपडेट

🏢 Punjab and Haryana High Court, Chandigarh
➡️ Clerk का Admit Card जारी

🎓 Indian Air Force Agniveer Vayu Musician
➡️ Intake 01/2027 का Admit Card जारी

🚆 Railway RRB Group D
➡️ Exam City / Admit Card अपडेट

🏦 IBPS CRP PO/MT-XVI
➡️ Prelims 2026 का Admit Card जारी

जिसका भी इनमें से कोई Exam है, तुरंत अपना Admit Card/Exam City चेक कर लें।

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव नौल्था स्थित अडाणी एग्री लॉजिस्टिक्स कंपनी से जुड़े जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। याचिकाकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने हाईकोर्ट को गुमराह करने और आरोपियों को बचाने के लिए 36 साल पहले (1990) मर चुके एक व्यक्ति के बयान दर्ज कर लिए और उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान पुलिस ने 3 दिसंबर 2025 को एक जवाब दाखिल किया। पुलिस का दावा था कि उसने विवादित जमीन के आसपास के भू-स्वामियों के बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह के दावों को खारिज किया है।

पुलिस द्वारा दर्ज गवाहों की सूची में अजय पुत्र जयपाल, प्रताप पुत्र श्रीचंद, कृष्ण उर्फ अमित और राजबीर पुत्र बारू निवासी नौल्था शामिल हैं

याचिकाकर्ता जितेंद्र ने बताया कि उसने अपने स्तर पर इन गवाहों की पड़ताल की, तो बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। गवाहों में शामिल अजय अडाणी कंपनी का ही कर्मचारी निकला, जबकि राजबीर पुत्र बारू की मौत साल 1990 में ही हो चुकी थी। यानी पुलिस ने 36 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जीवित दिखाकर उसके नाम पर झूठे बयान दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिए।

पानीपत के सिविल अस्पताल में एक महिला पेशेंट से अस्पताल स्टाफ ने ही यौन उत्पीड़न कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट्स को नोंचकर करीब चार मिनट तक रूम में बंद रखा। हार्ट की बीमारी से जूझ रही महिला कोई विरोध भी नहीं कर पाई।
जांच के बाद महिला को बाहर लाया गया तो वो परिजनों को बेसुध हालत में मिली। कुछ देर बाद जब महिला होश में आई तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत डॉयल-112 को घटना की जानकारी दी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सीटी स्कैन टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित महिला को गंभीर हालत में PGI रेफर किया गया है।

सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के बेगा गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक 73 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। आरोप है कि सरपंच के उकसाने पर एक युवक ने बीच-बचाव कर रही महिला पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच सुरेंद्र और आरोपी संदीप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer