International Kabaddi player mohit dalal dies in Jind News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मोहित दलाल की मौत से कबड्डी जगत में मायूसी
Jind News: हरियाणा के जींद के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी छा गई। जुलाना क्षेत्र के मोहित लाल ने हरियाणा पंजाब सहित देश के कोने-के वन और विदेशों में भी कई ट्राफियां जीत कर हरियाणा के गौरव को बढ़ाया था। वह अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा के साथ भी कई मैच खेल चुके हैं।
जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव नंदगढ़ में जन्मे इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मोहित दलाल 27 साल की उम्र में ही हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। कुछ समय पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ था। अभी वह अपनी सेहत और ऑपरेशन की दिक्कत से ऊपर रहे थे कि वीरवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और जब डॉक्टर के पास लेकर परिजन पहुंचे तो उनकी मौत हो गई। मोहित दलाल की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र सहित कबड्डी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
हरियाणा पंजाब में बेस्ट रेडर के नाम से पहचान

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर मोहित दलाल अपनी बेस्ट रेडिंग की वजह से जाने जाते थे। इस दौरान उन्होंने कई खिताब अपने नाम जीते। वह हरियाणा पंजाब के साथ-साथ इंग्लैंड, कनाडा और दुबई में भी कई ट्राफियां जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया था। वो अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा के साथ भी कबड्डी के कई मैच खेल कर अपना दम दिखा चुके हैं।
परिजनों के मुताबिक कुछ समय पहले खेलते समय मोहित को चोट लग गई थी इसके बाद उसका ऑपरेशन करवाया गया था। अभी वह घर पर ही बेड रेस्ट कर रहा था और रिकवरी कर फिर से खेल के मैदान में उतरने की तैयारी में था। मोहित दलाल ने मात्र 10 साल की उम्र में ही गांव के पहलवान प्रकाश के मार्गदर्शन में खेलना शुरू किया था। इसके बाद वह लगातार अभ्यास करते रहे और उनके खेल में निखार आता गया।
मोहित दलाल कबड्डी जगत में बेस्ट रेडर के नाम से जाने जाते थे और उन्होंने हरियाणा पंजाब सहित देश-विदेश में कई ट्राफियां जीत कर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा था। खेल के दौरान वह तेज सोच की वजह से ही रीडिंग के दौरान कभी हार नहीं मानते थे और प्रतिद्वंद्वी टीम के हाथ से बच निकलते थे। उनकी इस सोच की वजह से और बेस्ट रेडिंग के क्षमता की वजह से विरोधी टीम के खिलाड़ी भी उनके फैन थे।
परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन से मोहित अभी रिकवर कर रहे थे और खेल के मैदान में उतरने के लिए दोबारा से अभ्यास शुरू कर दिया था। वीरवार की सुबह वह अपने घर पर ही थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और उसकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया।
गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, हिसार कोर्ट फायरिंग में गैंगस्टर की मौत,













