Barwala Agroha Road Accident News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बालक चौपटा के पास हादसा, ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार
Accident News: शुक्रवार की दोपहर को बरवाला-अग्रोहा रोड़ पर बालक चौपटा के पास हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक ऑल्टो कार ईटों से भरी ट्राली से टकरा गई। जिसके कारण कार में सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें उपकार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
बरवाला में दर्दनाक हादसा
शुक्रवार के दोपहर को बरवाला अग्रोहा रोड़ पर बालक चौपटा के नजदीक एक ऑल्टो कार अज्ञात परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
बरवाला एक्सीडेंट में दो की मौत
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को तोड़कर बाहर निकाला। लेकिन तब तक एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो चुकी थी। जबकि कर में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है कि हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ है। मृतक भिवानी जिले के सिवानी मंडी क्षेत्र के गांव बड़वा के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों के साथ-साथ घायलों के परिजनों को भी दे दी है लेकिन अभी तक किसी के भी परिजन हॉस्पिटल नहीं पहुंचे हैं।










