Sonipat News: सोनीपत पार्क में झूले से दसवीं कक्षा के छात्र का शव लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले विशाल स्कूल ड्रेस में स्कूल गया था लेकिन उसके बाद घर नहीं आया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में टीचर ने डंडे लगाए थे और वह उसी दिन से लापता था। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुंडली थाना क्षेत्र के गांव नाथूपुर निवासी 17 वर्षीय विशाल पास के ही एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक 18 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे विशाल अपनी बहन अर्चिता के साथ स्कूल में गया था लेकिन वापस घर नहीं आया। काफी तलाश करने के बावजूद भी विशाल का कोई सुराग नहीं लगा और शनिवार की सुबह पुलिस का फोन आया और पार्क में बुलाया।
परिजनों का आरोप : हत्या कर शव को फंदे से लटकाया
परिजन पार्क में पहुंचे तो देखा कि विशाल का शव पार्क में झूले से लटका हुआ है और विशाल ने 18 अगस्त की सुबह स्कूल जाते समय जो ड्रेस पहनी थी वह कपड़े भी चेंज थे। परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा विशाल सुसाइड नहीं कर सकता बल्कि उसकी हत्या करके उसके शव को पार्क में लटकाया गया है और उसके जूतों के फीते भी नहीं है। मृतक अवस्था में विशाल ने शर्ट और लोअर पहनी हुई थी जबकि स्कूल जाते समय वह पैंट शर्ट में था।
पार्क में भाई के शव को फंदे से लटका देख बहन की निकली चीख

पार्क में अपने भाई के शव को देखकर मृतक विशाल की बहन अर्चिता की चीख निकल गई और वह बार-बार कह रही थी कि उसका भाई सुसाइड नहीं कर सकता। अर्चिता ने बताया कि सुकून की छुट्टी होने के बाद वह और उसका भाई 5-10 मिनट के हेर फेर में घर पहुंचते थे। 18 अगस्त को वह करीब 2:40 पर घर पहुंच गई थी लेकिन 3:00 बजे तक भी उसका भाई घर नहीं आया। 3 तक इंतजार करने के बाद उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी और सब ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन देर शाम तक भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा।
स्कूल में सहपाठियों से झगड़ा, टीचर ने की पिटाई

मृतक छात्र वृत्त के पिता प्रमोद ने बताया कि स्कूल में 18 अगस्त की दोपहर को उसके बेटे विशाल और उसकी क्लास के हिमांशु और यश के बीच झगड़ा हो गया था जिसके बाद स्कूल की टीचर रेनू ने विशाल और यश को 8-8 डंडे मारे थे। स्कूल में टी के बाद स्कूल टीचर ने उसके बेटे विशाल और यश को स्कूल से निकाल दिया था और अगले दिन अपने पेरेंट्स को लाने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद उसका बेटा घर नहीं पहुंचा और अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया।
बेटे की गुमशुदगी का मामला
मृतक छात्र विशाल के पिता प्रमोद ने बताया कि 18 अगस्त की रात को वह अपने बेटे के लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुबह आने के लिए कहा। जब वह सुबह पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने फिर भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं की और 20 तारीख को उनके बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
पार्क में झूले से फंदे पर लटका मिला शव
शनिवार की सुबह पुलिस का फोन आया और पार्क में विशाल के शव की पहचान के लिए बुलाया। जब वह पार्क में पहुंचे तो उसका शव पार्क में झूले से फंदे पर लटका हुआ था लेकिन उसके कपड़े चेंज थे। उसे शक है कि किसी ने उसके बेटे को अगवा करके उसकी हत्या कर शव को पार्क में झूले से लटका दिया है।

इस संबंध में कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पार्क में 17 वर्षीय छात्रा का बरामद हुआ है। छात्र का शव पार्क में झूले से लटका मिला है। परिजनों की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के जो भी कारण होंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी और परिजनों ने जो नाम बताए हैं उनसे भी पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल करीब 2 साल पहले भी घर से भी ना बताएं कहीं चला गया था लेकिन कुछ समय के बाद लौटकर वापस आ गया था।













