---Advertisement---

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

Follow Us
---Advertisement---

Morning News Headlines

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के यमुनानगर में गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा: बेटे के सिर पर पिस्टल तान बैग उठाया; पंजाब से डिलीवरी देने आ रहे थे।

 

Ex-गर्लफ्रेंड ने कराई हरियाणा के कारोबारी की हत्या: 40 लीटर पेट्रोल डाल शव जलाया; अरेस्ट करने जा रहे 4 पुलिसकर्मियों की हादसे में हुई थी मौत

 

📢नीरज चोपड़ा ने भी मेडल जीता|

ब्रेकिंग न्यूज – गोहाना के मुंडलाना में महिला ने अपने दो साल के इकलौते बेटे को हौदी में डुबोकर मार डाला

सोनीपत जिले के गोहाना में 2 वर्षीय मासूम की उसकी मां ने ही पानी की होदी में डूबो कर हत्या कर दी। जिसके बाद महिला मौके से फरार हो गई। शुरूआत में इसको एक हादसा मानकर साधारण कार्रवाई करवा बच्चे का करवा दाह संस्कार करवाया गया। बाद में पति को पता चला तो महिला पर हत्या का शक हुआ तो महिला से पूछताछ की गई।

 

हरियाणा मौसम अपडेट: आज से पांच दिन बरसेगें बदरा, जाने आपके एरिया में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी खबर

विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। वह मकर द्वार पर बैठे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित अन्य सांसदों ने एक-एक करके उनकी दानपेटी में चंदा डाला। इसके बाद वे दानपेटी लेकर भागते दिखे।

 

फतेहाबाद कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी

फतेहाबाद कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड और बम डिस्पोजल दस्ते की टीम को बुलाया गया। टीम ने कोर्ट परिसर में जांच शुरू कर दी है। साथ ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है। गेट पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

मुस्कान बल्हारा सुसाइड केस

रोहतक के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने शुक्रवार दोपहर को सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी। सूचना मिलने पर बहु अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अभी मुस्कान का शव घर के अंदर ही फंदे पर लटका हुआ मिला है। शीलू बल्हारा को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

हिसार में नाबालिग से छेड़छाड़ केस का आरोपी गिरफ्तार: मां-बाप के काम पर जाने पर घर में घुसा; विरोध पर दी धमकी

 

सरकार ने बिजली विभाग की हड़ताल स्थगित करवाने के प्रयास तेज किए 3-4 अगस्त को सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में बैठक

चार माँगो पर सहमति-रिस्क अलाउंस की 15 अगस्त को घोषणा,एग्री डिस्कॉम आगामी आदेश तक स्थगित,गुरुग्राम और नुहं की दोबारा सर्वे रिपोर्ट और इंटर यूटिलिटी शुरू होगी

कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणवी बॉक्सर प्रीति पंवार फाइनल में: भिवानी की सीमा का मां बनने के बाद कमबैक, डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता

कैथल में नशा तस्करों का एनकाउंटर

Kaithal Breaking News: कैथल जिले में पुलिस की एंटी नारकोटिक टीम ने शुक्रवार अल सुबह करीब 2 बजे एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। पूंडरी से फरल रोड के बीच एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) टीम और नशा तस्करी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने उसके 4 साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

 

 


इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी नशीला पदार्थ चिट्टा की तस्करी करते थे। पकड़े गए आरोपियों में से तीन गांव मटौर के रहने वाले हैं, एक बड़सिकरी और एक जींद के गांव खेड़ी मसानियां का निवासी है।

 


मुठभेड़ के दौरान कुल 6 राउंड फायर हुए, जिनमें से आरोपी की ओर से 2 गोलियां चलाई, जिनमें से एक गोली एएनसी इंचार्ज प्रदीप की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी 4 राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer