---Advertisement---

Hansi News : CIA Police ने नाकाबंदी कर बाइक सवार नशा तस्कर को दबोचा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Latest Hansi News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News: CIA Police हांसी की टीम ने  एक आरोपी को 7.44 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

CIA Police Hansi के उप निरीक्षक फिरोज खान ने जानकारी दी की अपराध शाखा-2 हांसी की पुलिस टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नशीला पदार्थ लेकर ऑटो मार्केट हांसी की तरफ आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर नजर रखनी शुरू की।

इसी दौरान हांसी सीआईए पुलिस टीम को सूचना के अनुसार एक युवक मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7.44 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंकू पुत्र सुरेश कुमार, निवासी इंद्रा कॉलोनी, हांसी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद होने पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर हांसी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में विवाद

हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में विवाद

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026
Latest News Hansi: ड्यूटी में लापरवाही; खेड़ी जालब नायब तहसीलदार सहित दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Latest News Hansi: खेड़ी जालब नायब तहसीलदार सहित दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

August 20, 2026

Hansi News: हांसी चोरी का खुलासा, बास पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

August 19, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer