---Advertisement---

बर्गर किंग रेस्टोरेंट में तेज धमाका: Burger King Restaurant के एसी में ब्लास्ट से मची अफरातफरी

Follow Us
---Advertisement---

Burger King restaurant AC blast in gurugram Haryana 

Burger King Restaurant : बर्गर किंग रेस्टोरेंट में बीती रात तेज धमाका हो गया। धमाका उसे समय हुआ जब बर्गर किंग रेस्टोरेंट में लगा एक का कंप्रेसर फट गया और वहां पर मौजूद ग्राहकों सहित अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो खाना खाने आए लोग अनहोनी के डर से अपना खाना छोड़कर ही बाहर खुले में भाग गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुग्राम के बर्गर किंग रेस्टोरेंट में ब्लास्ट

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर 14 में बर्गर किंग रेस्टोरेंट और उसके आसपास के एरिया में वीकेंड के अवसर पर बीती रात देर रात तक काफी चहल पहल थी। कोई खाना खा रहा था तो कोई बर्गर या दूसरी खान की वस्तुओं का लुफ्त उठा रहा था। इसी दौरान सेक्टर 14 की कमर्शियल मार्केट में जोरदार धमाका हुआ और पूरी मार्केट को हिला डाला।

एसी के आउटडोर कंप्रेसर में ब्लास्ट

मार्केट में जोरदार धमाके की आवाज सुनकर वहां पर आए लोगों में दहशत का माहौल बन‌ गया और लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर रेस्टोरेंट से बाहर की तरफ भागने लगे। कुछ समय बाद पता चला कि सेक्टर 14 स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट में लगे एसी के आउटडोर कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया है। बर्गर किंग रेस्टोरेंट में लगे भारी भरकम शीशे भी टूट कर जमीन पर बिखर गए।

 

 

गनीमत ये रही कि मार्केट में वीकेंड पर काफी चहल-पहल होने के बावजूद भी इस आउटडोर कंप्रेसर के नजदीक न है तो रेस्टोरेंट का कोई कर्मचारी मौजूद था और ना ही वहां पर आने वाले ग्राहकों में से कोई था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ब्लास्ट होते ही आसपास के दुकानदारों सहित बर्गर किंग के प्रबंधन कमेटी ने इस हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस की राइडर टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को खाली कर दिया गया ताकि कोई अनहोनी ना हो। पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही पलों में पूरे एरिया को कर कर लिया और स्थिति पर नियंत्रण किया।

 

शुरुआती जांच में पता चला कि कमर्शियल मार्केट में आउटलेट्स में लगे ऐसी लगातार कई घंटे तक लगातार चलने की वजह से कंप्रेसर गर्म हो जाता है और तकनीकी गड़बड़ी के कारण अक्सर कंप्रेशन फट जाता है। इस घटना के बाद काफी दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके वहां से चले गए वहीं बर्गर किंग रेस्टोरेंट में भी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम में जांच करने में जुट गई और इसे अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया।

रेस्टोरेंट की प्रबंधक कमेटी की तरफ से कहा गया कि जब तक मामले की जांच की जा रही है तब तक इसको बंद किया जाता है और पूरी रिपोर्ट ऑडिट होने तथा रेस्टोरेंट में तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद इसे पुन चालू किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026
बरवाला उचाना मार्ग हादसा: बनभौरी के पास ट्रैक्टर रोटावेटर की चपेट में आया बाइक सवार

बरवाला उचाना मार्ग हादसा: बनभौरी के पास ट्रैक्टर रोटावेटर की चपेट में आया बाइक सवार

August 19, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer