---Advertisement---

मां की हत्या का बदला: SHO की टैबल पर पिस्तौल रखकर बोला; मां के हत्यारे को मार डाला

Follow Us
---Advertisement---

मां की हत्या का बदला लेने के लिए मर्डर 

Breaking News: पलवल में “मां की हत्या का बदला लेने के लिए शनिवार की देर रात हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद युवक पुलिस थाने पहुंचा और टेबल पर पिस्तौल रखकर बोला मां के हत्यारे को मार डाला है। उसके साथ उसकी दो महिला साथी भी साथ बताई जा रही है लेकिन वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

युवक ने अपने पास मौजूद अवैध देसी पिस्तौल वह जिंदा कारतूस पुलिस के हवाले कर दिए। ‌पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसे पूछताछ शुरू कर दी। वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां से सबूत इकट्ठा करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक हत्या के मामले में जेल में बंद था और 5 महीने पहले ही जेल से जमानत पर आज ही बाहर आया था।

 

पलवल में जमानत पर आए व्यक्ति की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक पलवल के जवाहर नगर कैंप एरिया का रहने वाला 52 वर्षीय सुरेश 5 महीने पहले हत्या के मामले में जेल से बाहर आया और शनिवार की रात को वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था कि पास में ही रहने वाले दुष्यंत उर्फ़ देवा ने अपने साथियों और दो महिला साथियों के साथ मिलकर सुरेश पर पहले चाकू से हमला किया और उसके बाद गोली मार दी।

मां के हत्यारे की हत्या कर पुलिस थाने पहुंचा बेटा 

चाकू और गोली लगने के बाद सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। ‌ गंभीर रूप से घायल सुरेश को खून से लथपथ हालत में उसकी पत्नी और पड़ोसी ई रिक्शा में डालकर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश की हत्या करने के बाद हत्या की वारदात में शामिल सभी मौके से फरार हो गए। लेकिन सुरेश का पड़ौसी दुष्यंत उर्फ़ देवा पिस्तौल लेकर थाने पहुंच गया। ‌

साहब मैंने मां के हत्यारे को मार दिया

19 साल के दुष्यंत उर्फ़ देवा ने पलवल थाने में पहुंचकर SHO की टेबल पर अवैध पिस्तौल रखा और बोला साहब मैंने मां के हत्यारे को मार दिया। पुलिस ने दुष्यंत उर्फ़ देवा को हिरासत में ले लिया और उसके पास मौजूद पिस्तौल सहित जिंदा कारतूस भी अपने कब्जे में ले लिए। वहीं पुलिस की टी में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी करने में जुट गई।

दुष्यंत के कबूल नाम के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम जवाहर नगर कैंप एरिया में पहुंची और घटनास्थलकारी किस निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा किए। बताया गया की 22 अगस्त की रात को सुरेश अपने घर के सामने कुर्सी लगाकर बैठा था कि तभी पड़ोसियों के साथ उसकी कहा सुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बड़ा की दुष्यंत उर्फ़ देवा ने अपने साथी देवेंद्र के साथ मिलकर पुराने रंजिश को लेकर सुरेश पर पहले चाकू से हमला किया और उसके बाद गोली मार दी।

 

पुलिस को दुष्यंत उर्फ़ देवा ने बताया कि सन 2023 में वो गली में स्पीड ब्रेकर बनवा रहा था ताकि तेज स्पीड से आ रहे हो वाहनों की रफ्तार धीमी हो सके और गली में कोई हादसा ना हो। लेकिन पड़ोसी सुरेश इसका विरोध कर रहा था और उससे विवाद हो गया और सुरेश ने चाकू मार कर उसकी मां की हत्या कर दी थी। इसी रंजिश को लेकर उसने अपनी मां के हत्यारे की 3 साल बाद हत्या करके चैन की सांस ली है।

 

मृतक के परिजनों के मुताबिक सुरेश जेल में बंद था और उसकी पत्नी लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त है डॉक्टरों ने उसे कैंसर बताया हुआ है। पत्नी की देखभाल की वजह से ही सुरेश को 5 महीने पहले जमानत मिली थी ताकि वह घर पर रहकर अपनी पत्नी की देखभाल और उसका उपचार करवा सके।

 

मृतक सुरेश की पत्नी सुवीना के मुताबिक उसकी आंखों के सामने उसके पड़ोसी युवक देवेंद्र उर्फ देव ने अपने अन्य साथियों और दो महिला मित्रों के साथ मिलकर पहले उसके पति परचाकू से हमला किया और उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सुवीना ने आरोप लगाते हुए बताया कि छत से फेंकने की कोशिश की है।

 

पुलिस ने मृतक की पत्नी सुवीना की शिकायत पर दुष्यंत उर्फ़ देवा, देवेंद्र, रवि, जॉनी, जयसिंह आशा और निशा के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस हिरासत में लिए गए दुष्यंत उर्फ़ देवा से पूछताछ करने में लगी हुई है। वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमें इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है और रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के वाले कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बर्गर किंग रेस्टोरेंट में तेज धमाका: Burger King Restaurant के एसी में ब्लास्ट से मची अफरातफरी

August 23, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Live Update: हिसार कोर्ट में फायरिंग; गैंगस्टर विनोद काना को गोलियों से भूना, बदमाशों ने मारी दस गोली, दो हवाई फायर

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer