---Advertisement---

Hansi News Today: जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की तैयारी, इन गांव को होगा फायदा

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News Today, solution of waterlogging

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

5 हजार फीट लंबी आरसीसी पाइपलाइन की योजना, चार गावों के किसानों को होगा फायदा

Hansi News Today। किसानों की जल भराव से संबंधित समस्याओं को एसडीएम राजेश खोथ ने गंभीरता से सुना और जलभराव की स्थिति तथा जल निकासी के स्थायी समाधान को लेकर ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सोमवार को गांव भाटोल, खरकड़ा जीतपुर तथा बडाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि नेशनल हाईवे-9 से गांव की ओर आने वाले क्षेत्र तथा आसपास के जीतपुरा, भाटोल जाटान, भाटोल रागड़ान व अन्य गांवों के खेतों में जलभराव के कारण करीब 3 हजार एकड़ कृषि भूमि प्रभावित होती है। अधिक बारिश होने पर जलभराव की स्थिति ओर गंभीर हो जाती है, जिससे किसानों को फसल की बुआई और उत्पादन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों ने जल निकासी के लिए अस्थायी व्यवस्था की बजाय स्थायी समाधान की मांग रखी।

जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान : आरसीसी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने की योजना

एसडीएम राजेश खोथ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए विधायक विनोद भयाना तथा डीसी राहुल नरवाल द्वारा तू सकारात्मक प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए लगभग 5 हजार फीट लंबी आरसीसी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की जा रहीहै। पाइपलाइन का आउटफॉल बीएमपीसी ड्रेन में दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र का अतिरिक्त पानी व्यवस्थित तरीके से बाहर निकल सकेगा और किसानों को जलभराव से राहत मिलेगी।

ग्रामीणों के सुझाव योजना में शामिल

उन्होंने बताया कि पाइपलाइन का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है, जिसके बाद यह स्पष्ट किया जाएगा कि पाइपलाइन कहां से शुरू होकर कहां तक जाएगी और इसका पूरा रूट क्या रहेगा। ग्रामीणों के सुझावों को भी योजना में शामिल किया जा रहा है, ताकि चारों गांवों की जरूरतों के अनुरूप प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जा सके।

एसडीएम राजेश खोथ ने बिजली विभाग से संबंधित किसानों की मांग पर बताया कि क्षेत्र में चार स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत की गई है। इनमें से दो स्थानों पर ट्रांसफार्मर रखवा दिए गए हैं, जबकि शेष दो स्थानों पर भी जल्द ट्रांसफार्मर स्थापित करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई और जल निकासी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान करना है।

देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला

एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि किसानों की मेहनत देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। इसलिए किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और कृषि भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा।

एसडीएम ने त्रिवेणी लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस दौरान एसडीएम राजेश खोथ ने भाटोल रागडान गांव के विद्यालय में त्रिवेणी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल मात्र प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्रामीण एवं किसान मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer