---Advertisement---

Sports News Rewari: नेटबॉल प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना रेवाड़ी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Sports News Rewari overall champion in netball competition

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी बॉयज टीम ने अंडर 14 में सिरसा, 17 में हिसार और 19 में कुरुक्षेत्र की टीमों को हराया

-रेवाड़ी के हिंदू पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली नेटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन

Sports News Rewari : तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली नेटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता में रेवाड़ी ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में हिंदू पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में रेवाड़ी की लड़कियों के बाद लड़कों की टीमों ने भी विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। रेवाड़ी बॉयज की टीम ने अंडर-14 में सिरसा, अंडर-17 में हिसार और अंडर-19 में कुरुक्षेत्र की टीमों को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

डिप्टी डीईओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रदेशभर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना से खेलते हुए अपना उच्च स्तर का प्रदर्शन किया। रेवाड़ी जिला में आयोजित तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली नेटबॉल खेल-कूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्ण समापन किया गया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर डिप्टी डीईओ राजेंद्र सिंह, एईओ भूपेंद्र सिंह, एईईओ सुनील कुमार, कोच चरण सिंह, डीपीई सतपाल, रविंद्र, संजय, प्रदीप, सुखबीर, जयसिंह, जयपाल, शिवाली, पूनम, सुनीता, सुमन, रेखा, शशीबाला, सतीश और अनिल सहित अन्य अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer