18वीं हरियाणा राज्य जंप रोप चैंपियनशिप: खिलाड़ियों ने दिखाया फुर्ती और संतुलन का दम
नारनौंद में आयोजित 18वीं हरियाणा राज्य जंप रोप चैंपियनशिप 2026-27 में खिलाड़ियों की फुर्ती, संतुलन और शारीरिक दक्षता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने जंप रोप की अलग-अलग स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। रस्सी की बढ़ती रफ्तार के साथ खिलाड़ियों के कदमों का तालमेल देखकर मोठ स्थित सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल परिसर तालियों से गूंज उठा।







