Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hisar News: हिसार में चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने युवक पर कुछ युवकों ने दिन दहाडे चाक से मामला सामने आया है। कैमरी रोड़ पर पुल के पास युवक पर चाकू से हमला कर दिया और छाती में चाकू घोंप दिए। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक युवक तीन बहनों का ईक्लौता भाई था और उसकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती है।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच करने में जुट गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल के नागरिक अस्पताल भेज दिया और मामला सीआईए पुलिस के हवाले कर दिया। सीआईए पुलिस ने वारदात के मात्र तीन घंटे के अंदर ही इत्या के मामले में शामिल एक युवका को दबोच लिया।

हिसार के गंगवा गांव का रहने वाला 32 वर्षीय पवन यादव पिछले कई सालों से मोहित नगर में परिवार के साथ रहता था। करीब 4-5 दिन पहले पवन का किसी से मामूली। से मामूली विवाद हो गया था लेकिन मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष अपने अपने काम पर चले गए थे। पवन यादव रंग पेंट कंपनी में सेल्जमैन की नौकरी करता था।
रविवार रात को पवन यादव अपने दो दोस्तों के साथ कैमरी रोड़ शराब ठेके पर बैठा हुआ था कि इसी दौरान तीन युवक वहां पर पहुंचे और उनमें से एक एक युवक पवन से बातचीत करने लग। दोनों के बीच खूब गर्मागर्मी का माहौल हो गया तो पवन के दोस्तों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। जिसके बाद पवन के दोस्त ने कहा कि उसका घर पास में ही है। वहां चलकर बैठते हैं। इसके बाद पवन यादव भी अपनी मोटरसाईकिल लेकर अपने दोस्त के मकान की तरफ चल दिया कि कुछ दूर चलते ही युबको ने उस पर हमला कर दिया।
हमला होते ही पवन मोटरसाईकिल सहित सड़क पर गिर गया। पवन को सड़क पर गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर युवक वहां से भाग गए। जब युवक पवन के पास पहुंचे तो उसकी छाती पर चाकू से वार किया गया था और उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। लोगों ने तुरंत ही उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पवन की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस की टीम भी पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं पवन यादव के हत्यारों को पकड़ने के लिए सीआईए पुलिस एक्टिव हुई और वारदात के मात्र तीन घंटे बाद ही पुलिस ने इस मामले में शामिल एक युवक को हिरासत में ले लिया।

आजाद नगर थाना प्रभारी मनदीप व डीएसपी कमलजीत भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की तो सामने आया कि पवन यादव का 4-5 दिन पहले किसी से विवाद हो गया था। पुलिस मामले की अलग अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें छापेमारी करने में लगी हुई हैं। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवक की पहचान सीन् पुत्र बलबीर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 4-5 -5 दिन दिन पहले झगड़ा हो गया था और रविवार की रात को भी दोनों गुट शराब ठेके के पास अलग अलग जगह पर बैठकर शराब पी रहे थे और दौबारा से झगड़ा हो गया।











