Latest News Sonipat: सोनीपत में अज्ञात परिस्थितियों में मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मां बेटे की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक का बेटा बोल पापा दादी के बीच झगड़ा हुआ और मानसिक परेशानी पर चलते दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के वाले कर दिया।
सोनीपत जिले के गांव कुमासपुर के रहने वाला भगत सिंह हाल ही में दिल्ली के नरेला में अपने परिवार के साथ रहता है और गांव में उसकी 79 वर्षीय बुजुर्ग मां चमेली रहती थी। भगत की मां बुजुर्ग होने के साथ-साथ दिव्यांग दी थी और भगत अपनी मां की देखभाल के लिए अक्सर 10-15 दिनों में नरेला से अपने गांव कुमारपुर आता जाता रहता था।
मृतक भगत के बेटे ने बताया कि उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका हॉस्पिटल से उपचार चल रहा था। उसका पिता दादी की देखभाल के लिए गांव आया था कि किसी बात को लेकर मां बेटे में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने अज्ञात परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग उन्हें सोनीपत के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उपचार के दौरान भगत की मौत हो गई जबकि चमेली की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
परिजन चमेली को खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टर उसकी भी जान नहीं बचा पाए और उपचार के दौरान चमेली की भी मौत हो गई। मां बेटे की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। इसकी सूचना मिलते ही सोनीपत की बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मां बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक भगत के भाई राजेश ने बताया कि दोनों ने खाना खाया था जिसके बाद तबियत बिगड़ गई खाने में क्या चीज मिली हुई थी जिसका उन्हें कोई पता नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया था या नहीं इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति से पर्दाफाश हो पाएगा।
मां बेटे की मौत की सूचना मिलते ही बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया पुलिस इस घटना के पीछे के वास्तविक कारण तलाशने में जुटी हुई है।
बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो मिली, सिरसा पहुंचते ही दिया संदेश,















