---Advertisement---

Evening Bulletin: देश-प्रदेश की बड़ी खबरें, पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा का ऐलान, मायावती भी उतरेगी मैदान में

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Evening bulletin Hindi News Headlines

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी बदलने वाले 20 बागी सांसदों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से सॉलिसिटर जनरल पेश हुए हैं।

TMC ने इन सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की है। अभिषेक बनर्जी ने याचिका दाखिल कर स्पीकर से दल-बदल विरोधी कानून के तहत लंबित याचिकाओं पर फैसला लेने की मांग की है।

पंजाब में BJP का बड़ा फैसला… इस बार सभी 117 सीटों पर अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी पार्टी!

BJP महासचिव बी.एल. संतोष ने साफ कर दिया कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी गठबंधन या सीट शेयरिंग के बिना सभी 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

यानी पंजाब में BJP अब बैसाखी वाली राजनीति नहीं, पूरी ताकत से अपने दम पर मुकाबला करने की तैयारी में है। न गठबंधन, न समझौता… पंजाब में BJP ने 117 सीटों पर सीधी लड़ाई का बिगुल बजा दिया।

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की गिरफ्तारी पर रोक

अभिषेक उपाध्याय ने राम मंदिर चंदे में चोरी का पर्दाफाश किया था। अदालत का निर्देश: कोर्ट ने पुलिस को उपाध्याय को एफआईआर की कॉपी मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।

मध्य प्रदेश के सरकारी खजाने में करीब 600 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है. जांच में फर्जी बिल, एक ही काम के दो बार भुगतान और सरकारी रकम को कर्मचारियों, उनकी पत्नियों व रिश्तेदारों के खातों में भेजने के मामले मिले हैं. यह गड़बड़ी पिछले करीब 5 साल में IFMIS सिस्टम के जरिए हुई. अब तक 400 से ज्यादा लोगों पर 59 FIR दर्ज हो चुकी हैं. कई मामलों की जांच ED और EOW कर रही हैं.

निजी खातों में ट्रांसफर: लगभग ₹305 करोड़ की सरकारी राशि 199 संदिग्ध लेनदेन के जरिए कर्मचारियों ने अपने, अपनी पत्नियों और रिश्तेदारों के निजी बैंक खातों में ट्रांसफर की।

PD खातों से हेरफेर: लगभग ₹293 करोड़ की रकम जो नियमों के मुताबिक ट्रेजरी के पर्सनल डिपॉजिट (PD) खातों में होनी चाहिए थी, उसे दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।
इस चुराए गए सरकारी पैसे का उपयोग प्रॉपर्टी (जमीन-जायदाद) खरीदने, जुए और सट्टेबाजी (betting) में किया गया।

RSSB बेसिक एवं वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक (BCI & SCI) भर्ती परीक्षा-2026 (कुल 3,951 पद) के ऑनलाईन आवेदन में संशोधन करने हेतु 26 अगस्त से 01 सितंबर 2026 तक अंतिम अवसर प्रदान किए जाने से संबंधित अधिसूचना जारी

ब्रेकिंग

हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा ने की प्रेसवार्ता।

आज की प्रेसवार्ता में मैं ना ही कांग्रेस का कोई नेता हु बल्कि है मामूली जमीनी नेता हु।

बहुत समय से देश पर प्रदेश की राजनीति आंदोलिक हो रही है।

देश का युवा प्रदेश पर हरियाणा की सरकार के खिलाफ आक्रोश कर रहे है।

देश की राजनीति में बदलाव की आंधी चल रही है।

देश के युवा जिन्होंने ये सरकार बनाई थी । उनमें राहुल गांधी के लिए आकर्षण बढ़ रहा है।

HKRN का फॉर्मूला हरियाणा। के युवाओं को एक्सेप्ट नहीं है।

लॉ & ऑर्डर का बहुत बुरा हाल है।

हरियाणा का शांतिप्रिय माहौल बिल्कुल खराब हो चुका है।

सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार हो रहा है।
बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा है।

HKRN भी खर्ची पर्ची नौकरी देने का तरीका है।

कुलदीप शर्मा कांग्रेस छोड़ रहा है। ये ना जाने किसने पोस्ट डाल दी। ओर कौन सी पार्टी में जा रहा हु ये भी ऐलान कर दिया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अपनी अलग पॉलिटिक्स है। उम्र में पद में मुझसे बड़े है। उनका राजनीति में अपना अलग स्थान है। हम उनके जूनियर हैं। हमारे कुछ कहने से उनका पद कम नहीं हो जाएगा।

ये आवाज उन कार्यकर्ताओं की आवाज हु जिन्होंने फॉर्म भरे थे।

हमारी पार्टी में इंटरन का डेमोक्रेसी को खतरा

मैं पार्टी के वर्कर्स की आवाज हु। जिस बात से पार्टी को हालात होगा उस बात को गलत बोलने का साहस रखता हु। कुछ लोग बोल रहे है कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा ।
अगर नहीं कहा तो माफी क्यों मांग रहे हो।

मुझसे पहले पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी ने आवाज उठाई, राजा वडिंग ने आवाज उठाई। उन्हें किसी ने कहां की ये स्टेट की बात है।

मेरे क्षेत्र में भी बहुत से सरकार है उन्होंने ने ये मुद्दा उठाया। मैने फिर CWC को लेटर लिखा।

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के लिए गलत तरीके से बोला जाता है । ये कोई तरीका नहीं है इस तरह के शब्द इस्तेमाल करने का बीजेपी को हैंडल मिल जाता है फिर बात को गोल मोल घुमाने का।

मैं बीजेपी में नहीं जा रहा हूं , पर आप लोग बीजेपी की मदद करते हो इस तरह की बयान बाजी करके।

मुझे बोलने से रोका जाता है। कितनी मीटिंग्स में मुझे बोलने नहीं दिया जाता है। मैं जब भी बोलूंगा BJP के अगेंस्ट बोलूंगा। बीजेपी के राज खोलूंगा।

HKRN के समय भी मुझे बोलने से रोका गया।

2005 की सरकार में हर वर्ग के लोग थे।

मैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाना चाहता था। अब कुछ लोग यानी आम जनता नहीं बनाना चाहती में क्या करूँ।

पार्टी का गुलदस्ता बिखर चुका है। मेें चाहता हु पार्टी में सबको हक मिले।

अगर मेरे ऊपर आप विभिन्न आक्रमण कराओगे ओर कहोगे चुप रहो
तो में चुप नहीं रहूंगा।

मुझपे कोई इल्जाम नहीं लगा सकता । ईमानदार बाप का ईमानदार बेटा हु।

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…. 👇

1 नितिन गडकरी बोले- अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए; नागपुर के कार्यक्रम में दिया बयान

2 क्या TMC के 20 बागी सांसदों की जाएगी सदस्यता? अभिषेक बनर्जी की याचिका पर SC ने भेजा नोटिस

3 UPI के 10 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत के डिजिटल भुगतान सफर का बड़ा मोड़ बताया। 25 अगस्त 2016 को आम लोगों के लिए शुरू हुआ UPI आज लेनदेन की संख्या और रकम के मामले में कई हजार गुना बढ़ चुका है। वित्त वर्ष 2025-26 में इसके जरिए 24,162 करोड़ से अधिक लेनदेन हुए, जबकि कुल लेनदेन मूल्य करीब 314 लाख करोड़ रुपये रहा

4 “चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज, बोले- ‘सब इंतजाम “हो रहे हैं. चिंता मत करो

5 पीएम मोदी की सप्तधारा का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा: संबित पात्रा बोले- सही लक्ष्य से उज्ज्वल होगा भविष्य

6 संविधान बदलने की कोशिश’: एक देश, एक चुनाव पर चिदंबरम ने उठाए सवाल, कहा- सरकार की मंशा नहीं पूरी होने देंगे

7 राहुल-खड़गे ने जाति जनगणना के तरीके का विरोध किया, मोदी को पत्र लिखा- मौजूदा प्रश्नावली बदलने की मांग, पिछड़ा वर्ग शब्द नहीं होने पर आपत्ति

8 जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद; पुलवामा में भी 2 सहयोगी पकड़ाए

9 बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उस पत्र के लिए आलोचना की है, जो उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आदिवासी छात्रों की चिंताओं के बारे में लिखा था। बीजेपी ने उनसे कहा कि वे पहले कांग्रेस-शासित तेलंगाना और कर्नाटक में आदिवासी कल्याण विभागों और हॉस्टलों के कामकाज की समीक्षा करें।

10 कॉकरोच दिखे तो हरकत में आई राजस्थान सरकार, स्कूलों पर खर्च करेगी 12 हजार करोड़ रुपये

11 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ने की कोशिश की।

12 कर्नाटक के मांड्या जिले के मंदिर में दर्शन में देरी को लेकर भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या पर महिला SI सविता बी. को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है

13 मजबूत अल नीनो से भारत में बढ़ा करीब दो दशकों में सबसे कमजोर मानसून का खतरा।सितंबर में कम बारिश होने से खरीफ फसलों की पैदावार पर असर पड़ने की आशंका।

14 श्रीलंका पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा; 173 पर लगा सातवां झटका, पासिंदु के बाद डिकवेला आउट

15 मामुली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर

16. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP- बसपा प्रमुख मायावती का ऐलान


==============================

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer