Rakhigarhi Mahotsav : राखीगढ़ी महोत्सव में CM नायब सैनी की एंट्री होगी खास! हेलीपैड से ई-कार्ट तक, जानें पूरी तैयारी
हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ )। अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव (Rakhigarhi Mahotsav) के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐतिहासिक राखीगढ़ी में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महोत्सव में पहुंचने वाले अतिथियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए बैठने, आवागमन, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। उपायुक्त राहुल नरवाल ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।






