---Advertisement---

Jind News: जींद में डॉक्टर से फिरौती मांगने का खुलासा, नारनौंद और यूपी से 2 गिरफ्तार, Instagram से हुई दोस्ती

Follow Us
---Advertisement---

Bal dharmarth Hospital Jind Doctor ransom demand exposed

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जींद में डॉक्टर से फिरौती मांगने के मामले में दो गिरफ्तार

Jind News: जींद में डॉक्टर से फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव और यूपी से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ‌ दोनों युवकों की करीब एक सप्ताह पहले ही इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने साजिश को रचा और अंजाम देने का प्लान तैयार किया।

बाल धर्मार्थ अस्पताल जींद के डॉक्टर से रंगदारी मांगने का मामला

मिली जानकारी के मुताबिक बाल धर्मार्थ अस्पताल जींद के डॉक्टर आशीष जैन से व्हाट्सएप मैसेज के जरिए एक करोड रुपए की फिरौती मांगी गई थी। डॉक्टर के असिस्टेंट ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरूकर दी। जींद पुलिस की सीआईए पुलिस टीम ने साई अनमोल की तकनीक की मदद से दोनों युवकों की पहचान की और एक युवक को उत्तर प्रदेश के सचिन और नारनौंद के सोरभ को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती: रातों-रात अमीर बनने के सपने को साकार करने के लिए डॉक्टर से मांगी एक करोड़ के रंगदारी

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों युवक आपस में कभी भी आमने-सामने नहीं मिले हैं। बल्कि उनकी करीब एक सप्ताह पहले ही इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। उसके बाद ही उन्होंने डॉक्टर से रंगदारी मांगने की साजिश रची। जींद पुलिस के डीएसपी ऋषभ सौढ़ी ने बताया कि दोनों युवकों ने इंस्टाग्राम पर ही बातचीत के जरिए इस साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई ताकि वह रात तो रात अमीर बन सके।

डॉक्टर आशीष जैन के असिस्टेंट व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज कर एक करोड रुपए की फिरौती की मांग

डीएसपी ऋषभ सौढ़ी ने बताया कि इन्होंने बाल धर्मार्थ अस्पताल जींद के डॉक्टर आशीष जैन के असिस्टेंट सचिन के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज कर एक करोड रुपए की फिरौती की मांग की। साथ ही धमकी दी कि अगर रकम जल्द ही उन्हें नहीं देगी तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की उम्र महज 18 वर्ष है।

जींद में डॉक्टर से फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गांव बांसी पिपरिया निवासी सचिन के रूप में हुई। सचिन के खिलाफ यूपी में पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हैं।

डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में धर्म खेड़ी का सौरभ गिरफ्तार

वहीं दूसरे आरोपी की पहचान हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव धर्म खेड़ी निवासी सौरभ के रूप में हुई है। सौरभ ने हाल ही में दसवीं की कक्षा पास की है और वह बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रहा है। जब इस बात की सौरभ के परिजनों को लगी तो उन्होंने सौरभ को पुलिस के हवाले कर दिया।

डॉ आशीष जैन से एक करोड रुपए की फिरौती देने की बात

गौरतलब है कि बाल धमार्थ अस्पताल जींद के डॉक्टर आशीष जैन के अस्सिटेंट बनिया खेड़ा निवासी सचिन ने रोहतक रोड़ पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया है। व्हाट्सएप मैसेज में  8 दिन के अंदर डॉ आशीष जैन से एक करोड रुपए की फिरौती देने की बात लिखी हुई है। इसके अलावा धमकी की दी गई है कि अगर रकम नहीं दी गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना। डॉक्टर के असिस्टेंट की शिकायत पर 22 अगस्त को जींद पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू कर दी थी।

ये समाचार भी पढ़ें :-

Evening Bulletin: देश-प्रदेश की 30 बड़ी खबरें, पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा का ऐलान, मायावती भी उतरेगी मैदान में,

प्राइवेट स्कूलों के मनमर्जी का मुद्दा समाधान शिविर में उठा, डीसी से शिकायत के बाद निजी स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप,

बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो मिली, सिरसा पहुंचते ही दिया संदेश,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer