---Advertisement---

छतरियां हत्याकांडः मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पंचायती समझौते के बावजूद मर्डर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Sirsa Crime News in Hindi: Chhatriya murder case

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हत्याकांड का आरोपी 4 दिन के रिमांड पर, दो-तीन महीने से चल रहा था विवाद, पांच आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

सिरसा जिले के गांव छतरियां हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करते चार दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू पंचायती समझौते के बाद भी नहीं थमा और दूसरे पक्ष में हमला करके अशोक कुमार की हत्या कर दी है।

पैसों के लेनदेन को लेकर चल रही रंजिश के चलते अशोक कुमार की हत्या के मामले में बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी गांव छतरियां के को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को अशोक कुमार की हत्या के मामले में उसके भाई मुकेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, अशोक अपने भाई मुकेश और चाचा के साथ खेत से पशुओं के लिए हरा चारा लेकर लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। मुकेश और उसका चाचा जान बचाकर वहां से निकल गए, जबकि आरोपियों ने अशोक को पकड़ लिया और लाठियों व लोहे के पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान सिविल अस्पताल में अशोक की मौत हो गई।

पंचायत में समझौते के बाद भी बना रहा तनाव

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पिछले दो-तीन महीनों से एक हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। ग्राम पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद तनाव खत्म नहीं हुआ। मामले में 16-17 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

पांच आरोपी पहले गिरफ्तार

पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। अब मुख्य आरोपी राकेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमांड के दौरान उससे वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। थाना प्रभारी ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से निकला, शाह सतनाम जी धाम से दिया बड़ा संदेश

August 25, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

हिसार पुलिस की डबवाली में छापेमारी, सिरसा जिले के गांव लोहगढ़ से एक काबू

August 5, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

डबवाली में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोर गिरोह की 8 महिलाएं गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

July 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer